फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA t20i Rohit Sharma Breaks ms dhoni record of most T20I wins by an Indian captain in a calendar year

IND vs SA: रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 29 Sep 2022 05:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Sep 2022 05:22 PM IST
सार

कप्तान रोहित शर्मा का इस मैच में बल्ला नहीं चला। वह शून्य पर आउट हो गए, लेकिन रोहित ने ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
IND vs SA t20i Rohit Sharma Breaks ms dhoni record of most T20I wins by an Indian captain in a calendar year
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। तिरुवनन्तपुरम में खेले गए इस मुकाबले को अपने नाम कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान रोहित शर्मा का इस मैच में बल्ला नहीं चला। वह शून्य पर आउट हो गए, लेकिन रोहित ने ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन


रोहित एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2022 में 16 टी20 मैच अपनी कप्तानी में जीते हैं। धोनी ने 2016 में 15 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। भारत ने इस साल अब तक 21 टी20 खेले हैं। रोहित ने फरवरी में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ आठ मैच जीतकर साल की शुरुआत की थी। इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ दो, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन


राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
केएल राहुल की बात करें तो इस मैच में उन्होंने 56 गेंद खेलकर 51 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने एक अनाचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। लोकेश राहुल ने इस मैच में टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों में टी20 का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे धीमी 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। टीम इंडिया के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन उसका स्ट्राइक रेट 100 से कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश राहुल ने इस मैच में 91.07 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इससे पहले गौतम गंभीर ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 56 रन बनाए थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 93.3 का था। इससे पहले भी भारत के लिए टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक गौतम गंभीर ने ही लगाया था। उन्होंने 2009 में बांग्लादेश के लिए 50 रन बनाए थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 108.7 का था। 2014 में रोहित शर्मा ने 112 और विराट कोहली ने 114 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed