IND vs SA Live Streaming: ढाई महीने बाद मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला, कहां, कैसे और कब देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक कुल 15 बार टी-20 में आमने-सामने आ चुकी है। इसमें नौ मैच भारत ने और छह मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। भारतीय जमीन पर दोनों टीम चार मैचों में भिड़ चुकी हैं।
विस्तार
टीम इंडिया ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद भारत और दुनिया भर के खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो गए थे। मई में आईपीएल के खत्म होने के बाद अब सभी टीमें अंतरराष्ट्रीय कमिटमेंट में जुट गई हैं।
कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नौ जून यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।