{"_id":"61d5b53758be481d2d24ae94","slug":"ind-vs-sa-sunil-gavaskar-slams-rishabh-pant-for-his-shot-says-has-to-be-some-sense-of-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटकार: ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर शून्य पर हुए आउट, भड़के सुनील गावस्कर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फटकार: ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर शून्य पर हुए आउट, भड़के सुनील गावस्कर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
Wed, 05 Jan 2022 08:41 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:41 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक होता जा रहा है। भारत के 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो विकेट गंवाकर 100 रन से अधिक बना लिए हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक होता जा रहा है। भारत के 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो विकेट गंवाकर 100 रन से अधिक बना लिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। दोनों ने इस दौरान अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बनाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 12 रन के अंदर पुजारा-रहाणे और फिर पंत आउट हो गए। पंत बिना कोई रन बनाए शून्य पर पवेलियन लौटे। इसके बाद पूरी भारतीय टीम 266 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
पुजारा और रहाणे ने अपनी खोई हुई लय को हासिल किया तो वहीं पंत ने फिर से निराश किया। पहली पारी में 17 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए। पंत को रबाडा ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। वहीं पंत के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
दिग्गज गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान पंत द्वारा खेले गए शॉट पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि इसके लिए कोई बहाना नहीं दिया जा सकता। इसमें आपका यह नेचुरल खेल है जैसी बकवास बात भी स्वीकार नहीं की जाएगी क्योंकि उन्हें शुरुआत में बड़ा हिट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी।'
— Addicric (@addicric) January 5, 2022
गावस्कर ने गुस्से में इसे गैरजिम्मेदाराना तक कहा। उन्होंने कहा, 'आपको यहां थोड़ी जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी, वहां पुजारा और रहाणे गेंदों को अपने शरीर पर झेल रहे हैं और आप इस तरह का विकेट फेंक रहे हैं।'