फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Sunil Gavaskar Slams Rishabh Pant for his shot, says Has To Be Some Sense Of Responsibility

फटकार: ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर शून्य पर हुए आउट, भड़के सुनील गावस्कर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Wed, 05 Jan 2022 08:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 05 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक होता जा रहा है। भारत के 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए  दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो विकेट गंवाकर 100 रन से अधिक बना लिए हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs SA Sunil Gavaskar Slams Rishabh Pant for his shot, says Has To Be Some Sense Of Responsibility
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक होता जा रहा है। भारत के 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए  दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो विकेट गंवाकर 100 रन से अधिक बना लिए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। दोनों ने इस दौरान अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बनाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 12 रन के अंदर पुजारा-रहाणे और फिर पंत आउट हो गए। पंत बिना कोई रन बनाए शून्य पर पवेलियन लौटे। इसके बाद पूरी भारतीय टीम 266 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन


पुजारा और रहाणे ने अपनी खोई हुई लय को हासिल किया तो वहीं पंत ने फिर से निराश किया। पहली पारी में 17 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए। पंत को रबाडा ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। वहीं पंत के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उन्हें जमकर  लताड़ लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान पंत द्वारा खेले गए शॉट पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि इसके लिए कोई बहाना नहीं दिया जा सकता। इसमें आपका यह नेचुरल खेल है जैसी बकवास बात भी स्वीकार नहीं की जाएगी क्योंकि उन्हें शुरुआत में बड़ा हिट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी।' 

 

गावस्कर ने गुस्से में इसे गैरजिम्मेदाराना तक कहा। उन्होंने कहा, 'आपको यहां थोड़ी जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी, वहां पुजारा और रहाणे गेंदों को अपने शरीर पर झेल रहे हैं और आप इस तरह का विकेट फेंक रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed