{"_id":"61d4647b8fa6122a4a720371","slug":"ind-vs-sa-shardul-thakur-beats-ravi-ashwin-harbhajan-and-kumble-best-performance-against-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: शार्दुल ने अश्विन, हरभजन और कुंबले जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बनाया खास रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: शार्दुल ने अश्विन, हरभजन और कुंबले जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बनाया खास रिकॉर्ड
Tue, 04 Jan 2022 10:21 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:21 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक पारी में सात विकेट झटके हैं। इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
जोहनिसबर्ग में शार्दुल का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इतिहास रच दिया है। अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शार्दुल ने अफ्रीका की पहली पारी में सात विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वो अफ्रीका के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इसके साछ ही उन्होंने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इस पारी में शार्दुल के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज अपनी लय में नहीं था और इस मैच में दो बार उन्होंने अफ्रीका बल्लेबाजों की साझेदारी को तोड़ा और दोनों बार सेट बल्लेबाजों को आउट किया। उनके इस प्रदर्शन की वजह से ही अफ्रीकी टीम पहली पारी में ज्यादा बड़ी बढ़त नहीं ले पाई।
शार्दुल ने इस पारी में 61 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए हैं। अफ्रीका के खिलाफ किसी भी भारतीय गेंदबाज का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। वहीं जोहानिसबर्ग के मैदान में भी शार्दुल सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने हैं। खास बात यह है कि अफ्रीकी टीम के खिलाफ अश्विन और हरभजन जैसे गेंदबाजों ने भारत की स्पिन पिच में विकेट झटके थे, जबकि शार्दुल ने अफ्रीकी धरती में जाकर यह कमाल किया है। शार्दुल ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं।
अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
शार्दुल ने अफ्रीकी जमीन में जाकर सात विकेट अपने नाम किए हैं और एक पारी में यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, अश्विन और हरभजन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
जोहानिसबर्ग के मैदान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मामले में भी शार्दुल ठाकुर सबसे आगे हैं। वो छठें भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान में पांच विकेट लिए हैं। सबसे पहले अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था। वहीं कुंबले एकमात्र भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं, जो इस मैदान पर विकेट ले पाए हैं।
जोहानिसबर्ग में भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
शार्दुल पहले एशियाई गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान में सात विकेट लिए हैं। वहीं वो अफ्रीका में पिछले सौ सालों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले 1999 में इंग्लैंड के एंड्रू कैडिक ने डरबन के मैदान में 46 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए थे।

| गेंदबाज | प्रदर्शन | मैदान | साल |
|---|---|---|---|
| शार्दुल ठाकुर | 7/61 | जोहानिसबर्ग | 2021/22 |
| रविचंद्रन अश्विन | 7/66 | नागपुर | 2015/16 |
| हरभजन सिंह | 7/87 | कोलकाता | 2004/05 |
| हरभजन सिंह | 7/120 | केपटाउन | 2010/11 |
शार्दुल ने अफ्रीकी जमीन में जाकर सात विकेट अपने नाम किए हैं और एक पारी में यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, अश्विन और हरभजन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
| गेंदबाज | प्रदर्शन | मैदान | साल |
|---|---|---|---|
| शार्दुल ठाकुर | 7/61 | जोहानिसबर्ग | 2021/22 |
| हरभजन सिंह | 7/120 | केपटाउन | 2010/11 |
| अनिल कुंबले | 6/53 | जोहनिसबर्ग | 1992/93 |
| जवागल श्रीनाथ | 6/76 | पोर्ट एलिजाबेथ | 2001/02 |
| रवींद्र जडेजा | 6/138 | डरबन | 2013/14 |
जोहानिसबर्ग के मैदान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मामले में भी शार्दुल ठाकुर सबसे आगे हैं। वो छठें भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान में पांच विकेट लिए हैं। सबसे पहले अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था। वहीं कुंबले एकमात्र भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं, जो इस मैदान पर विकेट ले पाए हैं।
जोहानिसबर्ग में भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
| गेंदबाज | प्रदर्शन | साल |
|---|---|---|
| शार्दुल ठाकुर | 7/61 | 2021/22 |
| अनिल कुंबले | 6/53 | 1992/93 |
| मोहम्मद शमी | 5/29 | 2017/18 |
| श्रीसंत | 5/40 | 2006/07 |
| जसप्रीत बुमराह | 5/54 | 2017/18 |
| जवागल श्रीनाथ | 5/104 | 1996/97 |
शार्दुल पहले एशियाई गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान में सात विकेट लिए हैं। वहीं वो अफ्रीका में पिछले सौ सालों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले 1999 में इंग्लैंड के एंड्रू कैडिक ने डरबन के मैदान में 46 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए थे।
| खिलाड़ी | प्रदर्शन | साल |
|---|---|---|
| हग टेफील्ड | 9/113 | 1957 |
| गॉडफ्रे लॉरेंस | 8/53 | 1961 |
| शार्दुल ठाकुर | 7/61 | 2021 |
| मैथ्यू हॉगार्ड | 7/61 |
2005 |