फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rohit Sharma and Virat Kohli will not play T20I together at home after 13 years

IND vs SA: दिल्ली में टूटेगा 58 मैचों का क्रम, टीम इंडिया को खलेगी रोहित-कोहली की कमी, लगातार 13वीं जीत का इंतजार

Sun, 05 Jun 2022 09:30 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Jun 2022 09:30 AM IST
सार

भारतीय टीम जब सीरीज के पहले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी तब उसकी नजर विश्व रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया टी20 में जीत के रथ पर सवार है। उसने पिछले 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
IND vs SA Rohit Sharma and Virat Kohli will not play T20I together at home after 13 years
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज नौ जून से खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के तीन सीनियर खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


रोहित और कोहली के बगैर भारतीय टीम 13 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर किसी टी20 मैच में उतरेगी। पिछली बार 12 दिसंबर 2009 को ऐसा हुआ था। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। उस प्लेइंग इलेवन में गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी थे। तब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए मुकाबले में छह विकेट से जीती थी। युवराज ने तीन विकेट लिए थे। सहवाग ने 64, युवराज ने नाबाद 60 और धोनी ने 46 रन बनाए थे।
विज्ञापन

IND vs SA Rohit Sharma and Virat Kohli will not play T20I together at home after 13 years
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक मौजूदा टीम के भी सदस्य
उस मैच के बाद भारतीय टीम 58 टी20 मैच घरेलू मैदान पर खेली थी। इनमें से 19 हारी है। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा में से कोई एक जरूर प्लेइंग-11 में रहा है। 12 दिसंबर 2009 के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों घरेलू मैदान पर टी20 मैच में एक साथ नहीं खेलेंगे। संयोग से 2009 में खेले गए मुकाबले के एक सदस्य मौजूदा टीम में शामिल हैं। दिनेश कार्तिक तब भी खेले थे और अब फिर से उन्हें प्लेइंग-11 में रखा जा सकता है।

दिल्ली में टूट जाएगा अफगानिस्तान का रिकॉर्ड
भारतीय टीम जब सीरीज के पहले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी तब उसकी नजर विश्व रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया टी20 में जीत के रथ पर सवार है। उसने पिछले 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। लगातार मैचों में जीत के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। इस मामले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी की थी।

IND vs SA Rohit Sharma and Virat Kohli will not play T20I together at home after 13 years
केएल राहुल और टेम्बा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप से जीत के रथ पर सवाल टीम इंडिया
भारतीय टीम की नजर 13वीं जीत के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर होगी। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया लगातार 13 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 12 मैचों में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को हराया है।

पिछले 12 मैचों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
साल खिलाफ मैदान जीत का अंतर
2021 अफगानिस्तान अबूधाबी 66 रन
2021 स्कॉटलैंड दुबई 8 विकेट
2021 नामीबिया दुबई 9 विकेट
2021 न्यूजीलैंड जयपुर 5 विकेट
2021 न्यूजीलैंड कोलकाता 73 रन
2022 वेस्टइंडीज कोलकाता 6 विकेट
2022 वेस्टइंडीज  कोलकाता 8 रन
2022 वेस्टइंडीज कोलकाता 17 रन
2022 श्रीलंका लखनऊ 62 रन
2022 श्रीलंका धर्मशाला 7 विकेट
2022 श्रीलंका धर्मशाला 6 विकेट
विज्ञापन

IND vs SA Rohit Sharma and Virat Kohli will not play T20I together at home after 13 years
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख समय मैदान
पहला टी20 9 जून शाम 7 बजे दिल्ली
दूसरा टी20 12 जून शाम 7 बजे कटक
तीसरा टी-20 14 जून शाम 7 बजे विशाखापट्टनम
चौथा टी-20 17 जून शाम 7 बजे राजकोट
पांचवां टी-20 19 जून शाम 7 बजे बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed