फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa: robin uthappa speaks on abhishek sharma performance compared with virender sehwag

IND vs SA: अभिषेक शर्मा पर फूटा उथप्पा का गुस्सा, पूर्व खिलाड़ी से तुलना कर बोले- उनसे निरंतरता की उम्मीद नहीं

Sat, 09 Nov 2024 12:00 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Nov 2024 12:00 AM IST
सार

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस दौरान भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक प्रभावित नहीं कर सके।

विज्ञापन
ind vs sa: robin uthappa speaks on abhishek sharma performance compared with virender sehwag
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टी20 मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर प्रभावित नहीं कर सके। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर की बात है, वह विकेट पर रुकने के लिए संघर्ष करते दिखे। इस मैच में युवा बल्लेबाज सिर्फ सात रन बना पाए और पवेलियन लौट गए। यह पहला मौका नहीं है जब अभिषेक छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी वह फ्लॉप रहे थे। अब रॉबिन उथप्पा ने उनके प्रदर्शन पर चर्चा की। 
विज्ञापन

पिछली चार पारियों में नहीं चला अभिषेक का बल्ला
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस दौरान भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक प्रभावित नहीं कर सके। वह एक चौके की मदद से सिर्फ सात रन बना पाए और पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के खिलाफ भी वह सिर्फ 16, 15 और चार रन बना पाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक पर आया उथप्पा का बयान
उनकी इस पारी पर अब रॉबिन उथप्पा का बयान आया। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा से निरंतरता की उम्मीद करना अनुचित है। उन्होंने मांग की, युवा सलामी बल्लेबाज को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शीर्ष क्रम में स्वतंत्रता के साथ खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा की तुलना 2000 के दशक के शुरुआती दौर के वीरेंद्र सहवाग से करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी के योगदान को मापा जाना चाहिए न कि निरंतरता से।
विज्ञापन

'मैं निरंतरता के बारे में बहुत ज्यादा चिंता नहीं करता'
उथप्पा ने कहा- मैं उनके जैसे किसी खिलाड़ी से बहुत ज्यादा निरंतरता की उम्मीद नहीं करता हूं। मैं उन्हें जितना संभव हो उतना स्वतंत्र छोड़ना चाहता हूं, जैसे शायद 2000 के दशक की शुरुआत में वीरेंद्र सहवाग थे, जब लोग कहते थे कि बस जाओ और मौज करो क्योंकि अगर वह आता है, तो वह मैच जीतने वाला शतक या 80 रन बनाता है। अगर वह जल्दी शुरुआत करता है, तो वह अभी भी टीम के लिए उद्देश्य पूरा कर रहा है। जब अभिषेक की बात आती है तो मैं निरंतरता के बारे में बहुत ज्यादा चिंता नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed