IND vs SA: ऋषभ पंत फिर फेल, खराब शॉट खेलकर हुए आउट, सोशल मीडिया पर यूजर बोले- आखिर कब होंगे टीम से बाहर?
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का खराब फॉर्म कायम है। गलत शॉट खेलकर आउट होने के कारण पिछले कुछ दिनों से उनकी लगातार आलोचना की जा रही है। पंत ने एक बार फिर से वही गलती की और 27 रन बनाकर आउट हो गए।
विस्तार
पंत ने अपना पिछला अर्धशतक ओवल में दो सितंबर 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। तब दूसरी पारी में पंत ने 50 रनों की पारी खेली थी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को मार्को जेन्सन ने गली एरिया में कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। 50 गेंदों की पारी में पंत ने चार चौके लगाए। वे केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में बेहतर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अपने स्वभाव के अनुसार बीच में एक ऐसा शॉट लगा दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। जेन्सन की गेंद को कट करने के प्रयास में पंत गली में पीटरसन को कैच थमा बैठे।
पंत ने पिछला शतक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर चार मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। तब पंत ने 101 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से उनका बल्ला एक पारी को छोड़कर हर बार खामोश ही रहा है। पंत ने अहमदाबाद टेस्ट के बाद आठ टेस्ट मैच खेले हैं। सभी टेस्ट विदेशी मैदान पर ही हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 पारी में सिर्फ में एक अर्धशतक लगाया।
Another one bites the dust!
— OneCricket (@OneCricketApp) January 11, 2022
Rishabh Pant hands a simple catch a gully, unable to control the bounce from Marco Jansen!
India lose half their side, Virat Kohli holding fort at the other end with a determined 50.#SAvIND #INDvSA #Kohli #CapeTown #Iyer pic.twitter.com/rGXanoLpej
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की बात करें तो पंत सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में आठ और दूसरी पारी में 34 रन बनाए थे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 17 रन बनाए। दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल सके। अब केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 27 रन बनाए हैं। उनके पास दूसरी पारी में खुद को साबित करने का मौका है।
पंत के आउट होने पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मीम्स शेयर किए, तो कुछ ने अपने भड़ास निकाली। यूजर्स पंत को टीम से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।
#rishabhpant pic.twitter.com/Y7IRS5xP4j
— Aabra ka daabra (@indianoceanfrom) January 11, 2022
Rishabh Pant departs for 27, caught at gully trying to cut Jansen.#IND 172/5#INDvSA #SAvIND pic.twitter.com/c6gOyGfU8q
— All About Cricket (@AllAboutCricke8) January 11, 2022
Indian çricket fans on Rishabh Pant Career #INDvsSA pic.twitter.com/RFvvQD1Ryv
— KATTAR HINDU TEAM KKR (@iamrahull_) January 11, 2022
@BCCI @rahuldravid_ind When can we see Rishabh Pant being dropped for his reckless shots?? Is he been taken in the team just for 1 win out of 10 & rest leave it to loose? We have a much better cricketer & the best wicket keeper warming the bench…
— Surajit Chatterjee (@Surajit64552100) January 11, 2022
#rishabhpant pic.twitter.com/wuVugvZHwR
— Aabra ka daabra (@indianoceanfrom) January 11, 2022