Rahul Dravid Press Conference: द्रविड़ ने बताई विराट के शतक न लगा पाने की वजह, कहा- आने वाला है बड़ा स्कोर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी 3 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। उससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ मीडिया से रूबरू हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी 3 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। भारतीय टीम सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है और अब उसकी नजर सीरीज जीतने पर है। दोनों टीमों के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। उससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ मीडिया से रूबरू हुए।
विराट के कायल
द्रविड़ ने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ़ की और कहा, 'विराट कोहली शानदार रहे हैं, चारों तरफ शोर और विवाद के बावजूद जिस तरह से वह टीम के साथ जुड़ते हैं, वह शानदार है। उन्होंने कहा, 'मनोबल को ऊंचा रखना कठिन नहीं था, इसका नेतृत्व खुद विराट ने किया। जिस तरह से उसने ट्रेनिंग की, अभ्यास किया है और खुद को टीम से जोड़ा ... मैं इसपर अधिक कुछ नहीं बोल सकता। वह मैदान पर और उसके बाहर टीम को एकजुट रखने में शानदार है।'
विराट से बड़े स्कोर की उम्मीद
विराट के साथ काम करने पर द्रविड़ ने कहा, 'विराट के साथ काम करके अच्छा लगा। भले ही वह अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं सके, लेकिन मुझे वास्तव में लगता है कि उसकी तरफ से एक बड़ा स्कोर आने वाला है।'
वांडरर्स की पिच और मौसम
द्रविड़ ने वांडरर्स की पिच और यहां के मौसम पर बात करते हुए कहा, 'मौसम अच्छा है, लेकिन इस समय वास्तव में इस पर खास ध्यान नहीं है। पिच वांडरर्स के हिसाब की ही दिख रही है। इसमें गेंदबाजों के लिए कुछ होगा, फिर सपाट होगी और अंत में इसपर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। इस विकेट पर आकलन करना बेहतर होगा और इसपर रिजल्ट की उम्मीद रहेगी।
विराट क्यों नहीं कर रहे प्रेसवार्ता
विराट कोहली के प्रेसवार्ता नहीं करने के सवाल पर द्रविड़ ने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैं इसका फैसला नहीं करता हूं लेकिन बीसीसीआई की मीडिया टीम ने मुझे बताया है कि वह अपने 100वें टेस्ट की पूर्व संध्या पर बोलेंगे। तब आप सभी सवाल पूछ सकते हैं।'
भारत की ओवर रेट और पॉइंट पेनल्टी की समस्या
द्रविड़ ने टीम इंडिया के धीमी ओवर रेट और उसकी वजह से कटने वाली पॉइंट्स की दिक्कत पर कहा, 'नियम सभी के लिए समान हैं लेकिन विदेशों में कड़ी मेहनत से हासिल किए गए अंकों को यूं गंवाना निराशाजनक है। हम इसे समझते हैं और विदेशों में बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम इसकी वजह से (फाइनल में) चूक गए तो यह निराशाजनक होगा।
मध्यक्रम की समस्या
द्रविड़ ने टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजी के फेल होने और लगातार संघर्ष करने पर बात करते हुए कहा, 'जाहिर है कि हम इस बल्लेबाजी क्रम से अधिक बड़े स्कोर बनाना पसंद करेंगे। इन परिस्थितियों में, आप वास्तव में कभी महसूस नहीं करते हैं। हमारी तरफ से राहुल ने ऐसा किया था। सभी वास्तव में मैदान पर बिताये समय में अच्छी लय में लग रहे थे। लेकिन दोनों पारियों में बल्लेबाजी थोड़ी और बेहतर हो सकती है।'
भारतीय बल्लेबाजी पर
क्रिकेटरों के करियर में ऐसा होता है। आपको लगता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन स्कोर नहीं बन पाता है। बस ऐसा ही होता है लेकिन ये एक ही समय में 2-3 के साथ हो रहा है। खुशी की बात यह है कि वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, अच्छा अभ्यास कर रहे हैं और अच्छी लय में दिख रहे हैं।
वांडरर्स में भारत का अच्छा रिकॉर्ड
कोच राहुल द्रविड़ ने वांडरर्स के स्टेडियम में भारतीय टीम के अच्छे रिकॉर्ड पर कहा, 'हां, हमने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन किया है। उस पर उंगली उठाना मुश्किल है। यह तेज पिच है, लेकिन हो सकता है कि उछाल सेंचुरियन जितना न हो। शायद उम्मीद के मुताबिक हो? आशा है कि हम इसे अभी भी जारी रखेंगे।