फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Photos: Indian team leave for South Africa, Dhawan was seen having fun with Chahal; Team India Photos shared by Suryakumar Yadav

IND vs SA Photos: दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, चहल के साथ मस्ती करते दिखे धवन

Wed, 12 Jan 2022 06:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jan 2022 06:43 PM IST
सार

सूर्या के पोस्ट पर मुंबई इंडियंस ने भी कमेंट किया और लिखा- सफलता के लिए उड़ान। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी।

विज्ञापन
IND vs SA Photos: Indian team leave for South Africa, Dhawan was seen having fun with Chahal; Team India Photos shared by Suryakumar Yadav
दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की वनडे टीम के बाकी सदस्य दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बुधवार को रवाना हुए। सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सूर्यकुमार के शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह सभी खिलाड़ी वनडे टीम में शामिल हैं। इनके अलावा बाकी खिलाड़ी पहले ही दक्षिणा अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। वनडे में भारत के नए कप्तान चोटिल होने की वजह से स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए। उनकी जगह केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि जसप्रीत बुमराह उपकप्तान बनाए गए हैं। इस टीम में विराट कोहली भी होंगे। यह सभी खिलाड़ी पहले से ही दक्षिण अफ्रीकी में मौजूद हैं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने एक और पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आगामी चुनौतियों के लिए मैं और बाकी खिलाड़ी तैयार हैं। इस पोस्ट में सूर्यकुमार ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह ईशान किशन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर होटल की लग रही है। इस फोटो में शिखर धवन युजवेंद्र चहल की गर्दन जकड़े बैठे हैं। दोनों के बीच जुगलबंदी देखने लायक है।

सूर्या के पोस्ट पर मुंबई इंडियंस ने भी कमेंट किया और लिखा- सफलता के लिए उड़ान। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। 23 जनवरी को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह सीरीज शिखर धवन के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। 

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)


धवन ने अपना आखिरी वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेला था। तब उन्होंने टीम की कप्तानी की थी। धवन को टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। धवन वनडे टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब तो हुए हैं, पर उन्हें यह जगह रोहित के टीम में नहीं होने के कारण मिली है। ऋतुराज ओपनिंग के लिए अन्य विकल्प हैं। भारत को 2023 में घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप खेलना है और इसी साल नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में धवन को ऋतुराज से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर में कुल 18 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 49.87 की औसत से 798 रन बनाए हैं। धवन के नाम चार अर्धशतक और तीन शतक भी शामिल है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी धवन का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रन उगलेगा। धवन और कप्तान केएल राहुल ओपनिंग के लिए पहले विकल्प होंगे। मध्यक्रम में टीम के पास विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed