फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA ODI Series 2022 Team India Won Only one ODI Against South Africa Know in Which Captaincy Cricket News Hindi

IND vs SA ODI Series: दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ एक बार वनडे सीरीज जीती है टीम इंडिया, जानिए कब कौन रहा कप्तान?

Mon, 17 Jan 2022 10:52 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 17 Jan 2022 10:52 AM IST
सार

टीम इंडिया की नजर अफ्रीकी जमीन पर लगातार दूसरी बार सीरीज जीतने पर होगी। पिछली बार टीम इंडिया ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में छह मैचों की सीरीज में 5-1 से हराया था।

विज्ञापन
IND vs SA ODI Series 2022 Team India Won Only one ODI Against South Africa Know in Which Captaincy Cricket News Hindi
वनडे सीरीज का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया अब वनडे सीरीज के खेलने के लिए उतरेगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (19 जनवरी) को पार्ल में खेला जाएगा। टीम इंडिया जुलाई 2021 के बाद पहली बार वनडे सीरीज खेलेगी। पिछली बार जब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेली थी तब शिखर धवन कप्तान थे। अब रोहित शर्मा टीम के नियमित कप्तान बन चुके हैं, लेकिन अनफिट होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। केएल राहुल उनकी जगह कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम पहला और दूसरा वनडे पार्ल में खेला जाएगा। 19 को पहला और 21 को दूसरा मैच होगा। 23 जनवरी को केपटाउन में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर अफ्रीकी जमीन पर लगातार दूसरी बार सीरीज जीतने पर होगी। पिछली बार टीम इंडिया ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में छह मैचों की सीरीज में 5-1 से हराया था।
विज्ञापन


भारतीय टीम छठी बार अफ्रीकी जमीन पर वनडे सीरीज खेलेगी। आइए जानते हैं इससे पहले क्या-क्या हुआ:

1992: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सात मैचों की सीरीज खेली गई। उसे अफ्रीकी टीम ने 5-2 से अपने नाम कर लिया था। तब उसके कप्तान केप्लर वेसल्स और भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के शुरुआती दो मैच जीते थे। टीम इंडिया को तीसरे मैच में जीत मिली थी। चौथा, पांचवां और छठा वनडे दक्षिण अफ्रीका जीता और आखिरी मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2006: भारतीय टीम लंबे समय के बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेलने गई थी। पांच वनडे मैचों की सीरीज को दक्षिण अफ्रीका ने 4-0 से अपने नाम कर लिया। भारत को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी। जोहानिसबर्ग में पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। उसके बाद चार वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली। उस समय अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ और भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे।

2011: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस बार टीम इंडिया पांच वनडे मैचों की सीरीज वहां खेली। ग्रीम स्मिथ मेजबान टीम के कप्तान थे। भारत को फिर से निराशा हाथ लगी। हालांकि, यह सीरीज पिछली दोनों सीरीज से ज्यादा रोमांचक रही। टीम इंडिया 2-3 से सीरीज हार गई।

2013: धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज खेल रही थी। इस बार तीन मैच हुए। एबी डिविलियर्स की टीम दो मैचों को जीतकर सीरीज में विजेता बन गई। एक मैच में नतीजा नहीं निकला।


2018: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच दिया। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने में सफल रही। छह मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 5-1 से अपने नाम कर लिया। इस बार मेजबान टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed