{"_id":"61a76ce5cb6d4f13b8170974","slug":"ind-vs-sa-indian-players-will-stay-in-two-hotels-in-africa-tour-know-guidlines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: अफ्रीका दौरे में दो होटलों में रुकेंगे भारतीय खिलाड़ी, चार मैदानों में होंगे मैच, सिर्फ दो हजार दर्शक मैच देखने पहुंचेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: अफ्रीका दौरे में दो होटलों में रुकेंगे भारतीय खिलाड़ी, चार मैदानों में होंगे मैच, सिर्फ दो हजार दर्शक मैच देखने पहुंचेंगे
Wed, 01 Dec 2021 06:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:09 PM IST
सार
भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि बीसीसीआई ने भारत का अफ्रीका दौरान रद्द नहीं किया है। इस दौरे में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
अफ्रीका दौरे में भारतीय टीम सिर्फ एक बार अपना ठिकाना बदलेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम सिर्फ दो होटलों में रुकेगी और यहीं से चार अलग-अलग मैदानों पर मैच खेलने जाएगी। इस दौरे में भारत को कुल 10 मैच खेलने हैं। इस दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष लॉसेन नायडू ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के अफ्रीका दौरे में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा और हर मैच में अधिकतम 2000 दर्शक ही मैदान में बैठकर खेल का मजा ले सकेंगे। इन दर्शकों को भी वैक्सीन लगवाना जरूरी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बेवजह हल्ला हो रहा है। यह उतना खतरनाक नहीं है।
नायडू ने कहा कि अफ्रीकी बोर्ड लगातार बीसीसीआई से बातचीत कर रहा है। उन्होंने इस सीरीज को जारी रखने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कई देश कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर बेवजह का हल्ला मचा रहे हैं और अफ्रीका के उड़ानों को रद्द करने का फैसला जरूरत से ज्यादा सावधानी भरा है। उन्होंने यह भी बताया कि हालात बेकाबू होने पर वो किस तरह से चीजों को नियंत्रण में लाने की कोशिश करेंगे।
उड़ानें रद्द करने का फैसला व्यर्थ
अफ्रीकी बोर्ड को अध्यक्ष ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यह साफ कर चुका है कि कोरोना संक्रमण को रोकने में उड़ानों को रद्द करना उपयोगी नहीं है। यह फैसला जरूरत से ज्यादा सावधानी वाला है। भारतीय सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं ताकि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को रोका जा सके। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए कोई खास सुरक्षा की मांग भी नहीं की है। पहले से ही इस सीरीज सख्त कोरोना गाइडलाइन बनाई गई थी।
विज्ञापन
कब कहां होंगे मैच
इस दौरे में भारत शुरुआती दो टेस्ट मैच जोहांसबर्ग और सेंचूरियन में खेलेगा। इन दोनों मैच के लिए भारतीय टीम एक ही होटल में रुकेगी। इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच और वनडे, टी-20 सीरीज केपटाउन और पार्ल के मैदान में खेली जाएगी। इस आठ मैचों के लिए भारत एक ही होटल में रुकेगा। पूरे दौरे में भारतीय टीम सिर्फ दो ही होटलों में रहेगी। इस दौरान बयो बबल सिर्फ एक बार ही एक जगह से दूसरी जगह जाएगा। इस दौरान दोनों टीमें बायो बबल में रहेंगी। वहीं हालात ज्यादा बिगड़ने पर भारतीय टीम अपने देश वापस लौटेगी और अफ्रीका में कोरोना को रोकने के लिए बाकी कदम उठाए जाएंगे।