फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Good news despite Omicron panic 2000 spectators will be able to watch the match during India South Africa series

IND vs SA: ओमिक्रॉन की दहशत के बावजूद गुड न्यूज, भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान इतने दर्शक देख पाएंगे मैच

Wed, 15 Dec 2021 08:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 15 Dec 2021 08:40 AM IST
सार

भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हो रही है। इस दौरान टीम इंडिया वहां पर तीन वनडे मैचोें की सीरीज भी खेलेगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मैच के दौरान मैदान पर सीमित संख्या में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है। 

विज्ञापन
IND vs SA Good news despite Omicron panic 2000 spectators will be able to watch the match during  India South Africa series
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में पटखनी देने के बाद अब टीम इंडिया का इरादा दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का है। भारतीय टीम 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना हो रही है। इस दौरान टीम इंडिया वहां तीन टेस्ट और इतनी वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है। लेकिन इस बार विराट कोहली इस मिथक को तोड़ना चाहेंगे। बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के बावजूद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे की हरी झंडी दी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस मैच के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैच के दौरान दर्शकों को भी सीमित मात्रा में मैदान पर प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


दो हजार दर्शकों को मिलेगी मैच देखने की अनुमति

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दर्शकों गुड न्यूज दी है। बोर्ड ने सीमित मात्रा में दर्शकों को मैदान पर प्रवेश देने का फैसला किया। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान दो हजार दर्शक मैदान पर मौजूद रहेंगे। अगर ओमिक्रॉन के मामलों में ज्यादा कमी आई तो बाद में मैदान पर दर्शकों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। 
विज्ञापन


चार्टर्ड प्लाइट से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया चार्टर्ड फ्लाइट से साउथ अफ्रीका जाएगी। वहां पहुंचने के बाद टीम ऩियमों के मुताबिक क्वारंटीन रहेगी। इस दरम्यान दोनों टीमों के खिलाड़ियों की नियमित कोरोना जांच की जाएगी। वहीं, जिस होटल में टीम रुकेगी वहां के स्टाफ की भी प्रतिदिन कोरोना जांच होगी। दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों मास्क पहनने का नियम लागू है और किसी 750 से लेकर 2000 लोगों को ही एक जगह पर एकत्रित होने की छूट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज का शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिंसबर से सेंचुरियन में होगा। दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा और अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन में आयोजित होगा। इसके बाद तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 जनवरी, दूसरा 21 और तीसरा वनडे 23 जनवरी को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed