फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Ajinkya Rahane will get a chance in the playing XI if Rohit Sharma is out of the Test series former cricketer Aakash Chopra expressed hope

IND vs SA: रोहित के टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर रहाणे को प्लेइंग इलेवन में मिलेगा मौका, आकाश चोपड़ा ने जताई उम्मीद

Wed, 15 Dec 2021 10:13 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 15 Dec 2021 10:13 AM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को उम्मीद है कि रोहित के अचानक टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। उनका यह भी मानना है कि रहाणे को फिर उपकप्तान बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
IND vs SA Ajinkya Rahane will get a chance in the playing XI if Rohit Sharma is out of the Test series former cricketer Aakash Chopra expressed hope
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा के दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से अचानक बाहर होने से अजिंक्य रहाणे के लिए दरवाजे खुल गए हैं। जिन्हें उप-कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल किेए जाने की गारंटी नहीं थी। हाल के दिनों में मुंबई के इस बल्लेबाजी की खराब फॉर्म  को लेकर काफी चर्चा हुई है, क्योंकि वह इस साल 12 टेस्ट में 19.57 की औसत से सिर्फ 411 रन ही बना पाए हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। लेकिन रोहित के टेस्ट सीरीज़ से बाहर होने से रहाणे को थोड़ी राहत मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि उप-कप्तान का पद फिर से उन्हें मिल सकता है। 

विज्ञापन


रहाणे के सर्मथन में आकाश चोपड़ा

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी अजिंक्य रहाणे को दोबारा उपकप्तान बनाने के लिए समर्थन दिया है। इस तथ्य को देखते हुए कि उन्होंने कानपुर  टेस्ट में  न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। 33 वर्षीय रहाणे का औसत 40 से अधिक का है। रहाणे अपने टेस्ट करियर में 12 शतक लगा चुके हैं जिनमें से आठ शतक उन्होंने विदेशी धरती पर लगाए हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, अब आपको पता भी नहीं चलेगा कि किसको उपकप्तान बनाया जाए, क्या अजिंक्य रहाणे बनने जा रहे हैं या उन्हें किसी और को ढूंढना होगा? आपको तार्किक रूप से उन्हें उप-कप्तान बनाना होगा क्योंकि आपने अभी-अभी कानपुर में उन्हें कप्तान बनाया था। 
विज्ञापन


रहाणे को बनाओ उपक्तान

क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, हालांकि, रहाणे ज्यादातर टेस्ट में बेंच पर बैठे रहते हैं, उनके मुताबिक, अगर वह कानपुर में कप्तान होते और जब दक्षिण अफ्रीका का दौरा शुरू होता है और रोहित शर्मा नहीं होते हैं, तो रहाणे का उप-कप्तान होना बिल्कुल निश्चित है। लेकिन क्या आप देखते हैं कि टीम में उनकी जगह निश्चित है, यदि आप उन्हें टीम का उपकप्तान नहीं बना सकते तो अगले मैच में ड्रॉप कर दो। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाए जाने की बात कही। ऐसी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्हें उपकप्तान बनया जा सकता है। वहीं, आकाश ने यह भी कहा कि रोहित की गैरमौजूदगी में आर अश्विन को भी उपकप्तान बनाया जा सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed