{"_id":"6581156d1e8c262ce7040735","slug":"ind-vs-sa-2nd-odi-2023-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Playing 11: दूसरे वनडे में श्रेयस की जगह रिंकू या रजत किसे मिलेगा मौका, जानें संभावित प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Playing 11: दूसरे वनडे में श्रेयस की जगह रिंकू या रजत किसे मिलेगा मौका, जानें संभावित प्लेइंग 11
Tue, 19 Dec 2023 09:33 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:33 AM IST
सार
India vs South Africa ODI Playing 11 Prediction: टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए श्रेयस अय्यर वनडे टीम से अलग हो चुके हैं। ऐसे में तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार को मौका मिलने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में मंगलवार को यहां जब मैदान पर उतरेगी तब उसके सामने पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने की चुनौती होगी। इस मुकाबले में बेहद प्रतिभाशाली रजत पाटीदार या आकर्षक बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह में से किसी एक को पदार्पण का मौका मिल सकता है। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से हट चुके हैं। उन्होंने पहले मैच में तीसरे नंबर पर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में उनकी जगह रजत या रिंकू को मौका मिल सकता है। हालांकि, शीर्ष क्रम में जगह होने के कारण रजत को मौका मिलने की संभावना अधिक है। उधर, दक्षिण अफ्रीका पर अप्रैल 2021 से लगातार चौथी घरेलू सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है।
इस मैदान पर चार साल से वनडे मैच नहीं हुआ। मैदान पर स्कोर पर ज्यादा नहीं बनता है। 12 साल में आठ वनडे में एक बार भी स्कोर 300 के पार नहीं गया है। दक्षिण अफ्रीकी स्थलों में यह सबसे धीमी पिचों में गिनी जाती है। अर्शदीप सिंह और आवेश खान जैसे युवा तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को सीरीज का पहला मैच आठ विकेट से जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। भारत के पास पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने का मौका है। पिछली बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2017-18 में विराट कोहली के नेतृत्व में 5-1 से सीरीज जीती थी। कप्तान लोकेश राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम को 2022 में वनडे सीरीज में 0-3 की करारी हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में वह इस मैच को जीतकर पिछली नाकामी को पीछे छोड़ना चाहेंगे।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस मैच के बाद टेस्ट टीम से जुड़ गए जिससे मध्यक्रम में एक जगह खाली है। रिंकू ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी-20 मैचों में अपनी तकनीक और समझदारी की छाप छोड़ी है। दक्षिण अफ्रीका में उछाल वाली पिचों पर भी उनकी बल्लेबाजी सहज दिखी। टीम में हालांकि फिलहाल उनकी भूमिका फिनिशर की है ऐसे में तीसरे क्रम के बल्लेबाज अय्यर की जगह एकादश में जगह के लिए पाटीदार का दावा ज्यादा मजबूत है क्योंकि घरेलू मैचों में वह मध्यप्रदेश के लिए इसी क्रम पर बल्लेबाजी करते है। पाटीदार 2022 में भी भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था। इसके बाद एड़ी की सर्जरी के कारण उन्हें एक साल तक संघर्ष करना पड़ा।
छठे क्रम पर उतरेंगे सैमसन
टीम ने इस सीरीज में मैच फिनिशर की भूमिका अनुभवी संजू सैमसन को दी है जो राहुल के बाद छठे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। लिस्ट ए क्रिकेट में रिंकू का औसत लगभग 50 का है ऐसे में टीम प्रबंधन दोनों के नाम पर गंभीरता से विचार करेगा। इस मैच में पाटीदार और रिंकू दोनों को पदार्पण का मौका मिल सकता है लेकिन इसके लिए तिलक वर्मा या सैमसन को बाहर होना होगा जिसकी संभावना कम दिखती है। पहले मैच में तिलक को सिर्फ तीन गेंद खेलने का मौका मिला जबकि सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। पहले मैच में युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने नाबाद अर्धशतक लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रजत पाटीदार टीम इंडिया का हिस्सा बने।
- फोटो : SOCIAL MEDIA
आकाशदीप को मौका मिलने की कम संभावना
भारतीय टीम की गेंदबाजी में हालांकि कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। अर्शदीप और आवेश के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज असहाय नजर आये लेकिन इस मैच में मुकेश कुमार ने सात ओवर में बिना किसी सफलता के 46 रन लुटाए। टीम प्रबंधन ने अगर प्रयोग करने का मन बनाया तो वह मुकेश की जगह बंगाल टीम के उनके साथी आकाश दीप को मौका दे सकता है। टीम सीरीज जीतने की कोशिश करेगी ऐसे में इसकी संभावना कम है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के टीम में बने रहने की संभावना है। इनके विकल्प वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को मौके के लिए इंतजार करना होगा।
दक्षिण अफ्रीका के साथ भारतीय स्विंग गेंदबाजों की चुनौती
दक्षिण अफ्रीका के लिए दिग्गज क्विंटन डिकॉक के संन्यास के बाद टीम में सामंजस्य बैठाने की चुनौती है। डिकॉक की प्रवाहमय बल्लेबाजी के कारण रासी वेन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका मिलता था। उनकी गैरमौजूदगी में टीम के शीर्ष क्रम के सामने भारत के स्विंग गेंदबाजों के खिलाफ सतर्कता से बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। मेजबान टीम केशव महराज और तबरेज शम्सी दोनों स्पिनरों के साथ उतर सकती है।

अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, रासी वन डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।