फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st test: India repeated the feat of 2016, despite losing a day due to rain, won the match against South Africa at Centurion

IND vs SA: भारत ने दोहराया 2016 वाला कारनामा, बारिश की वजह से एक दिन गंवाने के बावजूद जीता मैच

Thu, 30 Dec 2021 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

2016 में भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वेस्टइंडीज गई थी। पहले टेस्ट में भारत ने विंडीज को पारी और 92 रन से हराया। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। इसके बाद तीसरा टेस्ट सेंट लूसिया में खेला गया।

विज्ञापन
IND vs SA 1st test: India repeated the feat of 2016, despite losing a day due to rain, won the match against South Africa at Centurion
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर सेंचुरियन टेस्ट जीत लिया है। यह टीम इंडिया के लिए बड़ी जीत है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में हराने वाली तीसरी टीम बनी है। इंग्लैंड ने उसे साल 2000 में दो विकेट से और ऑस्ट्रेलिया ने 2014 में 281 रन से हराया था। 
विज्ञापन


भारत ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
इस जीत के साथ भारत ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। विदेशी जमीन पर एक दिन का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बावजूद भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। यह दूसरी बार है जब भारतीय टीम ने ऐसा किया है। इससे पहले टीम ने 2016 में वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन


सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज को हराया था
2016 में भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वेस्टइंडीज गई थी। पहले टेस्ट में भारत ने विंडीज को पारी और 92 रन से हराया। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। इसके बाद तीसरा टेस्ट सेंट लूसिया में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 353 रन बनाए। इसके बाद विंडीज को 225 रन पर समेट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी पारी में भारत ने सात विकेट पर 217 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस टेस्ट के तीसरे दिन जमकर बारिश हुई और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 345 रन का लक्ष्य रखा और पांचवें दिन विंडीज को 108 रन पर समेट कर मैच 237 रन से जीत लिया। 

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराया
वहीं, सेंचुरियन टेस्ट में भी ऐसा ही हुआ। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। लेकिन टीम इंडिया ने फिर भी पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 197 रन बना सकी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 130 रनों की बढ़त मिली। 


दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाए। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 304 रन की हुई और दक्षिण अफ्रीका के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन पर सिमट गई और एक दिन का खेल खराब होने के बावजूद भारत ने यह मैच 113 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed