फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st test: Gill, Bumrah Among Four Players to Arrive India today; Dhruv Jurel Set to Play in Kolkata

IND vs SA: पहले टेस्ट के लिए आज भारत लौटेंगे गिल-बुमराह समेत चार खिलाड़ी; पंत नहीं, इस कीपर का खेलना लगभग तय!

Sun, 09 Nov 2025 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Nov 2025 08:49 AM IST
सार

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम भी रविवार को चेक-इन करेगी।' बाकी भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के सोमवार को ग्रुप में पहुंचने की उम्मीद है जिनकी ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
IND vs SA 1st test: Gill, Bumrah Among Four Players to Arrive India today; Dhruv Jurel Set to Play in Kolkata
बुमराह, पंत और गिल - फोटो : ANI

विस्तार

कप्तान शुभमन गिल समेत भारतीय टेस्ट टीम के चार सदस्य दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूरे दल के साथ रविवार शाम को यहां पहुंचेंगे। एक स्थानीय टीम मैनेजर ने बताया, 'शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ब्रिस्बेन से सीधे कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। उनके शाम तक चेक-इन करने की उम्मीद है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम भी रविवार को चेक-इन करेगी।' बाकी भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के सोमवार को ग्रुप में पहुंचने की उम्मीद है जिनकी ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन

जुरेल का कोलकाता टेस्ट में खेलना लगभग तय
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय विकेटकीपर और उपकप्तान ऋषभ पंत अगर टीम में वापसी करते हैं, फिर भी ध्रुव जुरेल की शानदार लय को भारतीय टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा। यह देखने वाली बात होगी कि पंत खेलते हैं या नहीं, क्योंकि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में उन्हें दो बार चोट लगी थी। चोट इतनी गंभीर नहीं है। हालांकि, बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है।

14 नवंबर से शुरू हो रहा पहला टेस्ट
सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता में 14 नवंबर से शुरू होगा और इसमें जुरेल का बल्लेबाज के तौर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। पंत जब टखने के फ्रैक्चर से उबर रहे थे, तब जुरेल ने भारत के लिए पिछले तीन टेस्ट मैचों लंदन (ओवल), अहमदाबाद और दिल्ली में विकेटकीपिंग की थी, लेकिन उप-कप्तान की वापसी ने कोलकाता में एक हफ्ते से भी कम समय में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले प्लेइंग-11 का चयन थोड़ा मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन

जुरेल का घरेलू सत्र में शानदार फॉर्म
घरेलू सत्र की शुरुआत से जुरेल ने 140, एक और 56, 125, 44 और छह, नाबाद 132 और नाबाद 127 रन की शानदार पारियां खेली है। उन्होंने इस दौरान प्रथम श्रेणी के पिछले आठ मैच में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें से एक शतक टेस्ट मैच में आया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'जुरेल के विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना है। उन्हें आदर्श रूप से साईं सुदर्शन की जगह तीसरे क्रम या हरफनमौला नीतीश कुमार रेड्डी की जगह निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। भारतीय परिस्थितियों में टीम को रेड्डी की गेंदबाजी की ज्यादा जरूरत नहीं होगी।'

रेड्डी या पडिक्कल, किसकी जगह लेंगे जुरेल?
ऐसा माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहली पारी में रेड्डी को केवल चार ओवर गेंदबाजी करने का मौका दिए जाने के बाद दिल्ली टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को खिलाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ था। दिल्ली टेस्ट में उन्हें बल्लेबाजी का कुछ समय देने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया।

गौतम गंभीर आठवें नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में रखने के पक्ष में रहते हैं, लेकिन वह जुरेल को मध्यक्रम में अधिक मौका देना चाहेंगे। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेल सकता है।

दो विकेटकीपर का खेलना बहुत कम बार हुआ
महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक, धोनी और पार्थिव पटेल, धोनी और ऋषभ पंत अलग-अलग समय पर भारत के लिए एक ही सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन टेस्ट में दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों के होने के ज्यादा उदाहरण नहीं हैं।  किरण मोरे और चंद्रकांत पंडित ने 1986 में कुछ टेस्ट मैच खेले (एक इंग्लैंड में और एक भारत में)। तब पंडित एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed