फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA, 1st Test: Captain Virat Kohli along with team mates discussion with umpire over kookaburra ball

IND vs SA: चौथे दिन कूकाबुरा गेंद को लेकर अंपायर से उलझी टीम इंडिया, रोकना पड़ा खेल, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Dec 2021 09:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Dec 2021 09:40 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच में चौथे दिन एक अजीब वाकया देखने को मिला जिसकी वजह से खेल को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। दरअसल दक्षिण अफ्रीका की टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान विराट कोहली के साथ पूरी टीम इंडिया ने खेल ही शुरू नहीं होने दिया।

विज्ञापन
IND vs SA, 1st Test: Captain Virat Kohli along with team mates discussion with umpire over kookaburra ball
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने हालांकि दूसरी पारी में निराश किया और 174 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। लेकिन पहली पारी के बढ़त के आधार पर उसने दक्षिण अफ्रीका के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 74 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन


मैच में चौथे दिन एक अजीब वाकया देखने को मिला जिसकी वजह से खेल को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। दरअसल दक्षिण अफ्रीका की टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान विराट कोहली के साथ पूरी टीम इंडिया ने खेल ही शुरू नहीं होने दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने गेंदबाजी के लिए दी गई कूकाबुरा गेंद को पुरानी बताते हुए उसे बदलने की मांग की। इसकी वजह से लगभग 10 मिनट तक खेल रुका रहा। इस दौरान कोहली और कई अन्य खिलाड़ी मैदानी अंपायर मराइस इरासमस से बहस करते नजर आए। हालांकि इसके बाद मैदान पर नई गेंद का डिब्बा लाया गया और कप्तान कोहली ने अश्विन और अन्य गेंदबाजों के साथ मिलकर हर गेंद को अच्छी तरह से परखा। उन्होंने गेंदबाजी के लिए एक गेंद चुनकर अपनी टीम को दी और फिर खेल को दोबारा से शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस पूरी घटना को देखते हुए कमेंटेटर व पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना था कि हर गेंद के रंग और बैलेंस में फर्क हो सकता है। इसलिए भारतीय टीम नई गेंद की मांग कर रही थी। उन्होंने बताया कि हमारे समय में कपिल देव खुद गेंद का चुनाव करते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed