फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st T20I South Africa Skipper Temba Bavuma On Delhi Heat Expected It To Be Hot But Not This Hot

IND vs SA: दिल्ली की गर्मी ने उड़ाए टेंबा बावुमा के होश, टीम से बोले- अच्छी बात है कि रात के समय...

Wed, 08 Jun 2022 08:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Jun 2022 08:59 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की टीम 2019 के बाद पहली बार भारत में टी20 सीरीज खेलेगी। अब तक दो बार उसे भारतीय जमीन पर टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला है। 2015 में तीन मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम 2-0 से जीती थी। उसके बाद 2019 में तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी।

विज्ञापन
IND vs SA 1st T20I South Africa Skipper Temba Bavuma On Delhi Heat Expected It To Be Hot But Not This Hot
टेंबा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से अफ्रीकी टीम भी परेशान है। सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम उम्मीद कर रही थी कि यहां गर्मी होगी लेकिन इतनी गर्म नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अच्छी बात है कि मैच रात के समय खेला जाएगा।
विज्ञापन


बावुमा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "हमें उम्मीद थी कि यहां गर्मी होगी, लेकिन इतनी होगी यह नहीं पता था। हम भाग्यशाली हैं कि मैच रात में खेले जा रहे हैं, क्योंकि रात में यह सहने योग्य है। दिन में लोग खुद की देखभाल करने में लगे हैं। गर्मी में बहुत अधिक पानी पिएं और मानसिक रूप से जितना हो सके ताजा रहें।"
विज्ञापन


भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बारे में पूछे जाने पर बावुमा ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए यह एक रोमांचक सीरीज है। हम कुछ महीने पहले भारतीय टीम से बेहतर थे, लेकिन मुझे लगता है कि अब वो पहले से अलग हैं। बहुत से युवा और नए चेहरे टीम के साथ हैं। उन्हें खुद को साबित करना है। भारतीय टीम के भीतर अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं। उनके पास प्रेरणा की कमी नहीं होगी, इसलिए हम आसान सीरीज की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। हम यह नहीं सोच रहे हैं कि सब कुछ वैसा ही होगा जैसा दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है, अच्छी तैयारी करनी है जो हमने की है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीकी टीम नौ जून से 19 जून के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला दिल्ली के में खेला जाएगा। दूसरा मैच कटक, तीसरा विशाखापट्टनम, चौथा राजकोट और पांचवां बेंगलुरु में होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 2019 के बाद पहली बार भारत में टी20 सीरीज खेलेगी। अब तक दो बार उसे भारतीय जमीन पर टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला है। 2015 में तीन मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम 2-0 से जीती थी। उसके बाद 2019 में तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
9 जून पहला टी20 दिल्ली
12 जून दूसरा टी20 कटक
14 जून तीसरा टी20 विशाखापट्टनम
17 जून चौथा टी20 राजकोट
19 जून पांचवा टी20 बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed