फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs pak wc 2023 match ahmedabad shubham gill record stats and importance for indian squad

IND vs PAK: अहमदाबाद में खेल रहे 'प्रिंस' शुभमन गिल, यहां उनका रिकॉर्ड ऐसा कि पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद

Sat, 14 Oct 2023 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Oct 2023 02:25 PM IST
सार

IND Vs PAK World Cup 2023: शुभमन गिल पाकिस्तान की नींद उड़ा सकते हैं, क्योंकि मोटेरा में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। यह फैसला टीम इंडिया के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला फैसला साबित हो सकता है।

विज्ञापन
ind vs pak wc 2023 match ahmedabad shubham gill record stats and importance for indian squad
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का विजयी सफर जारी है। लीग राउंड के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और फिर दूसरे मैच में अफगानिस्तान को हराने के बाद अब टीम इंडिया का सामना इस विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रॉडकास्टर्स से लेकर फैंस तक, सभी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव वाली स्थिति में मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फेल रहे शीर्षक्रम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी की। रोहित शर्मा ने शतक जड़ा, जबिक ईशान ने भी बहुमूल्य 47 रन बनाए।
विज्ञापन

शुभमन अहमदाबाद पहुंचे, शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

ind vs pak wc 2023 match ahmedabad shubham gill record stats and importance for indian squad
ईशान किशन और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, दोनों मैचों में ईशान कुछ खास टच में नहीं दिखे हैं। उन्हें इन दोनों मैचों में ओपनिंग का मौका मिला क्योंकि शुभमन गिल डेंगू की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे। वह काफी बीमार थे और नहीं खेल पाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले वह फिट हो गए और चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल भी किया गया है। 

शुभमन के आने से ईशान किशन को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया। मोटेरा में शुभमन का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उनको शामिल करने का फैसला टीम इंडिया के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला फैसला साबित हो सकता है।

अहमदाबाद में शुभमन का आईपीएल रिकॉर्ड

ind vs pak wc 2023 match ahmedabad shubham gill record stats and importance for indian squad
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन का अहमदाबाद में न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्कि आईपीएल में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस मैदान पर आईपीएल में 12 मैचों की 12 पारियों में 66.90 की औसत और 159.28 के स्ट्राइक रेट से 669 रन बनाए हैं। वह इस लीग में दो बार नॉटआउट रह चुके हैं। इस मैदान पर आईपीएल में शुभमन का हाईएस्ट स्कोर 129 रन का रहा है। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह आईपीएल में अहमदाबाद में शून्य पर आउट हुए हों। लीग में वह इस मैदान पर 60 चौके और 25 छक्के लगा चुके हैं। 
 
विज्ञापन

अहमदाबाद में शुभमन का पहला वनडे

ind vs pak wc 2023 match ahmedabad shubham gill record stats and importance for indian squad
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो शुभमन का अहमदाबाद में पहला वनडे मैच है। हालांकि, वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 और टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान चार मैचों की पांच पारियों में उन्होंने 93.33 की औसत से 280 रन बनाए हैं। इसमें 128 रन उनका हाईएस्ट स्कोर है। अहमदाबाद में उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं और एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, दो बार नॉटआउट रहे हैं।

अहमदाबाद में एक T20I खेले शुभमन

ind vs pak wc 2023 match ahmedabad shubham gill record stats and importance for indian squad
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन ने अहमदाबाद में एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। इसकी एक पारी में उन्होंने 126 रन बनाए हैं। यह पारी उन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा था। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और सात छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन टेस्ट की चार पारी में 51.33 की औसत से 154 रन बनाए हैं। 128 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। टेस्ट में उन्होंने अहमदाबाद में एक शतक लगाया है और एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, एक बार वह नॉटआउट भी रह चुके हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में दो मैच खेले थे शुभमन

ind vs pak wc 2023 match ahmedabad shubham gill record stats and importance for indian squad
रोहित और शुभमन ने शाहीन को अटैक किया था - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में शुभमन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कहर बनकर टूट सकते हैं। शुभमन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो वनडे खेले हैं और यह दोनों मुकाबले उन्होंने एशिया कप 2023 में खेले थे। कैंडी में खेले गए पहले मुकाबले में तो वह महज 10 रन बना सके थे, लेकिन इसके बाद सुपर फोर में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन ने शाहिन अफरीदी, नसीम शाह को खूब चौके जड़े थे। इस मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 58 रन बनाए थे। इसमें शाहीन के खिलाफ एक ओवर की लगातार तीन गेंदों पर लगाए गए तीन चौके भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed