IND vs PAK Video: वायरल हो रहा हार्दिक पांड्या का यह इंटरव्यू, क्यों कही विराट कोहली के लिए गोली खाने की बात?
अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई ने सोमवार (24 अक्तूबर) को एक वीडियो शेयर किया है, इसमें हार्दिक पांड्या ने कोहली का इंटरव्यू लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैच के दौरान वह गोली खा लेते, लेकिन विराट को आउट नहीं होने देते। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कोहली ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए। अश्विन ने अपने करियर का सबसे यादगार एक रन बनाया।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
Of special knocks, game-changing sixes & thrilling victory at the MCG! 👌 💪
𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹: Men of the moment - @imVkohli & @hardikpandya7 - chat after #TeamIndia beat Pakistan in the #T20WorldCup. 👏 👏 - By @RajalArora
Full interview 🎥 🔽 #INDvPAKhttps://t.co/3QKftWa7dk pic.twitter.com/sK7TyLFcSI— BCCI (@BCCI) October 24, 2022
हार्दिक ने इस दौरान यह बताया कि उन्हें कोहली के साथ बल्लेबाजी करके कैसा लगा। उन्होंने हारिस रउफ की गेंदों पर विराट के लगातार दो छक्कों की भी तारीफ की। हार्दिक ने विराट से कहा, ''आपके द्वारा खेले गए वे दो शॉट काफी महत्वपूर्ण थे। अगर आप यह शॉट चूक गए थे, तब वो खेल में आगे होते। मैंने बहुत सारे छक्के लगाए हैं, लेकिन वे दो छक्के वास्तव में विशेष थे। मैंने इतना क्रिकेट खेला है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मिस्टर कोहली को छोड़कर कोई भी उन दो शॉट्स को खेल सकता था।"
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
हार्दिक ने आगे कहा, ''सबसे अच्छी बात यह थी कि हम साथ में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन साथ में हमने कर दिखाया। यह उतना स्पेशल नहीं होता अगर हम क्रीज पर जाकर तेजी से बल्लेबाजी करने लगे। यह काफी सुखद अनुभव देता है, क्योंकि हम संघर्ष कर रहे थे। हम एक-दूसरे से बात कर रहे थे कि यह कितना मुश्किल था। पाकिस्तान को भी श्रेय जाता है। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की।''