फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20: India started with victory in Emerging Asia Cup T20, defeated Pakistan by seven runs

IND vs PAK T20: इमर्जिंग एशिया कप टी20 में भारत की जीत से शुरुआत, पाकिस्तान को सात रन से हराया, अंशुल बने हीरो

Sun, 20 Oct 2024 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Oct 2024 09:30 AM IST
सार

तिलक वर्मा ने 35 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज (3/33), रसिख डार सलाम (2/30) और निशांत सिद्धू (2/15) के आगे पाकिस्तान ए टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
IND vs PAK T20: India started with victory in Emerging Asia Cup T20, defeated Pakistan by seven runs
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ए क्रिकेट टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए एसीसी इमर्जिंग एशिया कप टी-20 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से भारत ए ने आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 35 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज (3/33), रसिख डार सलाम (2/30) और निशांत सिद्धू (2/15) के आगे पाकिस्तान ए टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना पाई।

इस जीत की बदौलत भारतीय टीम ग्रुप बी में दो अंक और +0.350 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूएई फिलहाल इस ग्रुप में शीर्ष पर है। उसके दो अंक और +0.378 नेट रन रेट है। इस ग्रुप की चौथी टीम ओमान है। भारत के अगले मैच 21 अक्तूबर को यूएई से और 23 अक्तूबर को ओमान से है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 21 अक्तूबर को ओमान से और 23 अक्तूबर को यूएई से भिड़ेगी।
विज्ञापन

भारत की पारी

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। अभिषेक 22 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, प्रभसिमरन ने 19 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। कप्तान तिलक ने 35 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।

नेहल वढेरा ने 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। रमनदीप सिंह 11 गेंद में 17 रन और निशांत तीन गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। अंशुल कंबोज खाता नहीं खोल सके, जबकि राहुल चाहर चार रन और रसिख छह रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकीम ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद इमरान, जमान खान, अराफात मिनहास और कासिम अकरम को एक-एक विकेट मिला। 

पाकिस्तान की पारी

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को छह रन के स्करो पर पहला झटका लगा। कप्तान मोहम्मद हारिस छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, ओमैर यूसुफ दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यासिर खान और कासिम अकरम ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को निशांत ने तोड़ा। यासिर 22 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए।

कासिम 21 गेंद में चार चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। अराफात मिनहास 29 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। हैदर अली 15 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। अब्बास अफरीदी नौ गेंद में 18 रन और जमान खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अंशुल कंबोज ने तीन विकेट लिए। वहीं, रसिख डार सलाम और निशांत सिंधू को दो-दो विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed