फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 former Pakistan pacer Mohammad Amir said Stupid to compare Shaheen Afridi with Jasprit Bumrah he is learning now

IND vs PAK T20: बुमराह से शाहीन की तुलना को आमिर ने बताया बेवकूफी, कहा- वह अभी सीख रहे हैं

Fri, 22 Oct 2021 01:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 22 Oct 2021 01:07 PM IST
सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जसप्रीत बुमराह से शाहीन शाह अफरीदी की तुलना करने वाले लोगों के बेवकूफ बताया है। उनका कहना है कि शाहीन अभी सीख रहे हैं। आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 former Pakistan pacer Mohammad Amir said Stupid to compare Shaheen Afridi with Jasprit Bumrah he is learning now
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस मैच में जहां बल्लेबाजी में सबकी निगाहें विराट कोहली, बाबर आजम और रोहित शर्मा पर हैं, वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी अपनी-अपनी टीमों की नैया पार लगाने की कोशिश करेंगे। बीते कूछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शाहीन शाह अफरीदी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ शाहीन की तुलना बुमराह से कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के फास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर ने ऐसे लोगों की क्लास लगाई है। उन्होंने बुमराह से अफरीदी की तुलना करने वालों को बेवकूफ कहा है। 
विज्ञापन

बुमराह-शाहीन की तुलना करने वाले बेवकूफ

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा, शाहीन शाह अफरीदी अभी युवा हैं और वह सीख रहे हैं जबकि, जसप्रीत बुमराह मझे हुए गेंदबाज हैं और वह लंबे समय से भारत के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, इन दोनों गेंदबाजों की आपस में तुलना करना बेवकूफी है। वहीं, आमिर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। उनका कहना है कि भारत के खिलाड़ी हाल ही में यूएई में खेले हैं और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत-पाकिस्तान मैच वाले दिन जो प्रेशर को अच्छी तरह से मैनेज करेगा वही मुकाबला जीतेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का स्पिन अटैक बेहतर

मोहम्मद आमिर के मुताबिक, भारत का स्पिन गेंदबाजी आक्रमण पाकिस्तान के मुकाबले काफी बेहतर है। उन्होंने कहा, भारत के पास एज है, क्योंकि रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और वरुण चक्रवर्ती ने इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने आगे कहा, भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 विश्व कप में अब तक पांच पार मैच खेल चुकी हैं और हर बार भारत मैच जीतने में सफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed