फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Suryakumar Yadav Hilarious Request Ahead Of India-Pakistan ODI Cricket World Cup Match

IND vs PAK: 'अच्छे-अच्छे टीवी हैं सबके', भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का मजेदार पोस्ट

Sat, 14 Oct 2023 09:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Oct 2023 09:12 AM IST
सार

वनडे विश्व कप 2023 के टिकटों को लेकर बहुत मारामारी है। भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबलों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होते ही बिक गए थे। कई फैंस को टिकट नहीं मिले हैं। सोशल मीडियो पर फैंस ने इसकी शिकायत भी की है।

विज्ञापन
IND vs PAK Suryakumar Yadav Hilarious Request Ahead Of India-Pakistan ODI Cricket World Cup Match
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप में शनिवार (14 अक्तूबर) को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर टूर्नामेंट में अपने जीत के क्रम को जारी रखने पर है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला काफी अहम है। इस मैच का क्रेज देखने को बनता है। फैंस टिकट के लिए मारामारी कर रहे हैं। इससे क्रिकेटर भी नहीं बच पाते हैं।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को उनके करीबी लगातार टिकट के लिए कह रहे हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर यह अपील की थी कि उनसे कोई टिकट न मांगे। अब इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम भी जुड़ गया है। सूर्यकुमार ने भी दोस्तों और जानने वालों से अपील की है कि उनसे कोई टिकट के लिए न पूछे।
विज्ञापन


सूर्यकुमार ने क्या लिखा?
सूर्यकुमार यादव ने अपने परिचितों से अनुरोध किया है कि वे अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट न मांगें। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "भाईलोग घर पर अच्छे-अच्छे टीवी हैं सबके, बैठ के मैच देखो, आनंद करो और एसी का आनंद लो। कृपया कोई और टिकट अनुरोध न करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन




कोहली और अनुष्का ने की थी यह अपील
सूर्यकुमार से पहले कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "जैसे कि हम विश्व कप की तरफ बढ़ रहे हैं। मैं विनम्रता के साथ अपने दोस्तों से कहना चाहूंगा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टिकट के लिए मुझे फोन न करें। कृपया अपने घर से ही मैच का मजा लें।" 




अनुष्का ने विराट की स्टोरी को अपने अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा था, "और मुझे इसमें कुछ जोड़ने दें, अगर आपके मैसेज का जवाब नहीं मिलता है तो मुझसे मदद की गुहार न लगाएं। समझने के लिए धन्यवाद।"



टिकट को लेकर बहुत मारामारी
वनडे विश्व कप 2023 के टिकटों को लेकर बहुत मारामारी है। भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबलों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होते ही बिक गए थे। कई फैंस को टिकट नहीं मिले हैं। सोशल मीडियो पर फैंस ने इसकी शिकायत भी की थी। ऐसे में फैंस खिलाड़ियों के जरिए कुछ रिजर्व टिकट हासिल करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस अहम टूर्नामेंट से पहले विराट को ऐसी अपील करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed