Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Rohit Sharma praised Shubman Gill during toss against Pakistan expressed regret for Ishan Kishan

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के समय रोहित ने शुभमन के लिए कही बड़ी बात, इस खिलाड़ी के लिए जताया अफसोस

Sat, 14 Oct 2023 02:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Oct 2023 02:04 PM IST
सार

भारतीय टीम में स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी हुई। गिल डेंगू के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। रोहित ने उनकी वापसी की पुष्टि की।

विज्ञापन
IND vs PAK Rohit Sharma praised Shubman Gill during toss against Pakistan expressed regret for Ishan Kishan
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप के 12वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी हुई। गिल डेंगू के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। रोहित ने उनकी वापसी की पुष्टि की।
विज्ञापन


रोहित ने टॉस के समय शुभमन की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''गिल पिछले एक साल से हमारे लिए विशेष खिलाड़ी रहे हैं। खासकर इस मैदान पर हम उन्हें वापस चाहते थे।'' भारतीय कप्तान ने गिल की तारीफ की है, लेकिन ईशान किशन को बाहर करने पर अफसोस भी जताया। रोहित ने कहा, ''ईशान का बाहर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि जब हमें उनकी जरूरत थी तब आगे आए थे।''
विज्ञापन


गिल का अहमदाबाद में रिकॉर्ड शानदार
गिल का प्रदर्शन अहमदाबाद में शानदार रहा है। उन्होंने इस मैदान पर आईपीएल में 12 मैचों की 12 पारियों में 66.90 की औसत और 159.28 के स्ट्राइक रेट से 669 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद में गिल का पहला वनडे
गिल का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह पहला वनडे है। उन्होंने यहां एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। इसकी एक पारी में उन्होंने 126 रन बनाए हैं। यह पारी उन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा था। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और सात छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन टेस्ट की चार पारी में 51.33 की औसत से 154 रन बनाए हैं। 128 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। टेस्ट में उन्होंने अहमदाबाद में एक शतक लगाया है और एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, एक बार वह नॉटआउट भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed