फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Rohit Sharma on Jasprit Bumrah, know what he said about bad batting Babar Azam T20 World Cup 2024

IND vs PAK: रोहित बोले- बुमराह जीनियस हैं, वह इसी मानसिकता से आगे भी खेलें, जानें खराब बैटिंग को लेकर क्या कहा

Mon, 10 Jun 2024 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

भारतीय टीम के 119 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई। बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी बुमराह ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

विज्ञापन
IND vs PAK: Rohit Sharma on Jasprit Bumrah, know what he said about bad batting Babar Azam T20 World Cup 2024
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को ‘जीनियस’ करार देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि यह तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप में आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखे। बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 119 रन का बचाव करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया। भारतीय टीम के 119 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई। बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी बुमराह ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन

रोहित ने बुमराह की तारीफ की

रोहित ने मैच के बाद कहा, 'बुमराह के प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है। हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। उनके बारे में बहुत अधिक बात नहीं करूंगा। हम चाहते हैं कि वह पूरे विश्व कप में इसी तरह की मानसिकता के साथ खेलें। वह जीनियस हैं और यह हम सभी जानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'हम जीत को लेकर आश्वस्त थे'

IND vs PAK: Rohit Sharma on Jasprit Bumrah, know what he said about bad batting Babar Azam T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : ICC
भारतीय कप्तान ने कहा कि कम स्कोर बनाने के बावजूद उनको मैच जीतने का विश्वास था क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हमारे पास जिस तरह की गेंदबाजी आक्रमण है उससे हम आश्वस्त थे। जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो हमने आपस में यह कह रहे थे कि जब यह हमारे साथ हो सकता है तो पाकिस्तान के साथ भी हो सकता है।'
विज्ञापन

'टीम ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की'

भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 89 रन था, लेकिन इसके बाद उसने 30 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए। रोहित ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। अपनी पारी के आधे वक्त तक हम अच्छी स्थिति में थे। हम अच्छी साझेदारी निभाने में नाकाम रहे। हमने बात की की इस तरह की पिच पर हर एक रन मायने रखता है। ईमानदारी से कहूं तो पिछले मैच की तुलना में यह अच्छा विकेट था।

'बाद में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान था'

IND vs PAK: Rohit Sharma on Jasprit Bumrah, know what he said about bad batting Babar Azam T20 World Cup 2024
भारतीय टीम ने चमत्कार किया है - फोटो : BCCI
बुमराह को टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो गया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। बुमराह ने कहा, 'अच्छा लग रहा है। हमने थोड़ा कम रन बनाए थे और धूप खिलने के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो गया था। हमने वास्तव में अनुशासित गेंदबाजी की और इसलिए यह अच्छा लग रहा है।'

बाबर आजम ने क्या कहा?

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए 59 डॉट बॉल्स को हार का अहम कारण माना। बाबर ने कहा, 'हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजी में हमने लगातार विकेट गंवाए। हमने कई गेंदे खाली जाने दीं। हम फिर से पहले छह ओवर में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए।'

रणनीति के बारे में पूछे जाने पर बाबर ने कहा- हमने एक दो रन लेने और बीच में बाउंड्री लगाने की रणनीति बनाई थी, लेकिन इस बीच हमने काफी गेंद खाली जाने दी। पिच अच्छी नजर आ रही थी। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। अब हमें अंतिम दो मैच जीतने होंगे। हमारी निगाहें अब कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ मैच पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed