फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Rohit Sharma 8th Indian to score 50 half centuries in ODI created unique record vs Shaheen Afridi

IND vs PAK: रोहित शर्मा वनडे में 50 अर्धशतक लगाने वाले आठवें भारतीय, शाहीन अफरीदी के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Sun, 10 Sep 2023 08:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Sep 2023 08:51 PM IST
सार

रोहित और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 16.4 ओवर में 121 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल ने 52 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। रोहित 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विज्ञापन
IND vs PAK Rohit Sharma 8th Indian to score 50 half centuries in ODI created unique record vs Shaheen Afridi
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने 49 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। रोहित ने अपने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज हैं। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में ही छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रविवार (10 सितंबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 16.4 ओवर में 121 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल ने 52 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। गिल का वनडे में यह आठवां अर्धशतक है।
विज्ञापन

IND vs PAK Rohit Sharma 8th Indian to score 50 half centuries in ODI created unique record vs Shaheen Afridi
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित के अलावा भारत के सात और बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन के नाम 96 अर्धशतक हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ के खाते में 83 अर्धशतक हैं।

वनडे में 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय
बल्लेबाज अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 96
राहुल द्रविड़ 83
महेंद्र सिंह धोनी 73
सौरव गांगुली 72
विराट कोहली 65
मोहम्मद अजहरुद्दीन 58
युवराज सिंह 52
रोहित शर्मा 50

IND vs PAK Rohit Sharma 8th Indian to score 50 half centuries in ODI created unique record vs Shaheen Afridi
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में सचिन-कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एशिया कप में लगातार दूसरे मैच में भारत के लिए शतकीय साझेदारी की है। दोनों ने नेपाल के खिलाफ 147 रन जोड़े थे। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 121 रन की साझेदारी की। रोहित और गिल की जोड़ी भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। इन दोनों से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जोड़ी के नाम दो शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं।
विज्ञापन

IND vs PAK Rohit Sharma 8th Indian to score 50 half centuries in ODI created unique record vs Shaheen Afridi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित की वनडे में पिछली पांच पारियां
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के पिछले पांच वनडे पारियों को देखें तो उन्होंने इस दौरान दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। रोहित के बल्ले से इस दौरान कुल 370 रन निकले हैं। इस मैच में 56 रन बनाने से पहले कैंडी में वह दो सितंबर को 11 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 2019 में मैनचेस्टर में 140 रन, 2018 में दुबई में नाबाद 111 रन और 2018 में ही दुबई के मैदान पर 52 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed