फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK KL Rahul makes superhit comeback after injury india vs Pakistan runs score asia cup 2023

IND vs PAK: चोट के बाद केएल राहुल की धमाकेदार वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पहला शतक लगाया

Mon, 11 Sep 2023 07:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Mon, 11 Sep 2023 07:58 PM IST
सार

केएल राहुल का वनडे में यह छठा शतक है। उन्होंने पिछली बार 50 रन से ज्यादा की पारी 17 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। राहुल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
IND vs PAK KL Rahul makes superhit comeback after injury india vs Pakistan runs score asia cup 2023
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने चोट के बाद धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में शानदार शतक लगाया। राहुल ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सोमवार (11 सितंबर) को 60 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया और 100 गेंद में शतक पूरा कर लिया। यह मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को ही शुरू हुआ था, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया था। भारतीय टीम ने रिजर्व डे पर 24.1 ओवर में 147 रन के अपने स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन


राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया। इससे पहले वनडे में इस टीम के खिलाफ 2019 विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर में खेले थे। तब राहुल ने 57 रन की पारी खेली थी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह वनडे में उनका यह छठा शतक है। उन्होंने पिछली बार 50 रन से ज्यादा की पारी 17 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। राहुल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


राहुल ने इस मैच में 111 रन की नाबार पारी खेली और विराट कोहली के साथ 233 रन की शानदार साझेदारी की। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया 356 रन बनाने में सफल रही। इस पारी के दौरान राहुल ने वनडे क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed