फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update

IND vs PAK: भारत की पारी में छाए ईशान और हार्दिक, अफरीदी के आगे शीर्ष क्रम ढहा; बारिश के कारण मैच रद्द

Sat, 02 Sep 2023 11:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंडी (श्रीलंका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंडी (श्रीलंका) Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Sep 2023 11:17 PM IST
सार

IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023: टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया।

विज्ञापन
IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में शनिवार (दो सितंबर) को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत को बल्लेबाजी का मौका तो मिला, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज पवेलियन में ही रह गए। मैच पूरा नहीं होने के कारण दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। पाकिस्तान के दो मैच में तीन अंक हो गए और वह सुपर-4 में पहुंच गया। वहीं, भारत के एक मैच में एक है। उसे चार सितंबर को नेपाल के खिलाफ खेलना है और टीम इंडिया को सुपर-4 में पहुंचने के लिए हर हाल में उस मुकाबले को जीतना होगा।
विज्ञापन


भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया। हार्दिक पांड्या (87) और ईशान किशन (82) के बीच पांचवें विकेट पर 138 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने एशिया कप मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान को 267 रन की चुनौती दी। शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने सभी दस विकेट अपने नाम किए। शाहीन ने 35 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा हारिस रउफ और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का शीर्ष क्रम रहा नाकाम
वर्षा बाधित मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था लेकिन बारिश की दो बार आई बाधा के बीच भारतीय टीम का शीर्ष क्रम फ्लॉप हो गया। कप्तान रोहित शर्मा (22 गेंद पर 11 रन), शुभमन गिल (32 गेंद पर 10 रन), विराट कोहली (सात गेंद पर चार रन) और इस मैच में चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर (नौ गेंद पर 14 रन) नहीं चल सके। दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के शुरुआती स्पेल के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने अति सुरक्षात्मक नीति अपनाई। बारिश के कारण 4.2 ओवर में आई पहली बाधा के समय भारत ने बिना क्षति के 15 रन बनाए थे। तब शुभमन गिल खाता भी नहीं खोला था। इस दौरान रोहित का एक कैच भी फखर जमान से छूटा था।

IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update
विराट कोहली और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
दस गेंदों में गंवाए दो विकेट
बारिश के बाद जब खेल की फिर से शुरुआत हुआ तो टीम ने 10 गेंद के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा और चौके से खाता खोलने वाले विराट कोहली शाहीन की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिर 10वें ओवर में हारिस ने श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेज दिया। शुभमन गिल भी राउफ की गेंद पर कोहली की तर्ज पर प्लेडऑन हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटों में समा गई। भारत ने 14.1 ओवर में 66 रन पर चार विकेट खो दिए थे।
विज्ञापन

IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक-ईशान ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड
शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद एक समय 250 रन भी मुश्किल नजर आ रहे थे लेकिन ईशान और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 141 गेंदों पर 138 रन की अहम साझेदारी की। यह भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में इस विकेट के लिए श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले 2004 में राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में 133 रन की साझेदारी की थी। ईशान और हार्दिक ने 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update
हाफ सेंचुरी पूरा करते ईशान किशन - फोटो : अमर उजाला
ईशान ने खेली चौथी श्रेष्ठ पारी
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान ने चौथी श्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी खेली। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 और 2012 में दो शतकीय पारी खेली हैं और 2004 में राहुल द्रविड़ ने कराची में 99 रन बनाए थे। हालांकि ईशान और हार्दिक अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। ईशान को राउफ ने बाबर के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 81 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। 

दरअसल, ये ईशान के आक्रामक तेवर थे जिन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में डाला। हार्दिक ने 90 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रमण का अच्छा तालमेल दिखाया। पिच पर शॉट चयन आसान नहीं था लेकिन दोनों ने स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी 51 गेंदों पर पूरी हो गई थी। ईशान करियर में पहली बार चौथे क्रम से नीचे बल्लेबाजी कर रहे थे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्पिनरों शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सलमान आगा को लंबे स्पैल में गेंदबाजी कराई और इस दौरान ईशान और हार्दिक ने पांव जमा लिए। ईशान के आउट होने के बाद हार्दिक ने जिम्मेदारी संभाली।

IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update
विकेट लेने के बाद हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा और शार्दुल ने बल्लेबाजी में किया निराश
रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के पास आज अच्छा मौका था कि वह बल्ले से अपना कमाल दिखा सके, लेकिन दोनों ने निराश किया। जडेजा 22 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन ने रिजवान के हाथों कैच कराया। शार्दुल ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए अपना विकेट गंवाया। शार्दुल तीन गेंद पर तीन रन ही बना सके। नसीम शाह की गेंद पर शादाब खान को कैच थमा बैठे। कुलदीप यादव चार रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, बुमराह (16) को नसीम ने ही आगा सलमान के हाथों कैच कराया। मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed