फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Champions Trophy 2025 Hardik Pandya speaks on match against pakistan know details

IND vs PAK: 'हम नया अध्याय लिखेंगे', महामुकाबले से पहले दहाड़े हार्दिक पांड्या, पाकिस्तान को दी खुली चुनौती

Sun, 23 Feb 2025 12:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 23 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर जीत के साथ की है। वहीं, गत चैंपियन पाकिस्तान को पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और उनका आत्मविश्वास डगमगाया हुआ होगा। पाकिस्तान अगर यह मुकाबला हार गई तो उसके लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जबकि भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के करीब पहुंच जाएगा।  

विज्ञापन
IND vs PAK Champions Trophy 2025 Hardik Pandya speaks on match against pakistan know details
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का स्टेज सज चुका है। दोपहर 2:30 बजे से दोनों टीमों के बीच जंग का आगाज हो जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विपक्षी टीम को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले क्या बोले पांड्या?
भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर जीत के साथ की है। वहीं, गत चैंपियन पाकिस्तान को पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और उनका आत्मविश्वास डगमगाया हुआ होगा। पाकिस्तान अगर यह मुकाबला हार गई तो उसके लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जबकि भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के करीब पहुंच जाएगा।  

महामुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा- आज हम फिर से नई शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। हम एक और दिन में एक और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में एक और अध्याय हमारा इंतजार कर रहा है। इसलिए एक ऐसे मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए जिसको किसी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा रहा है भारत का प्रदर्शन 
भारत का पिछले कुछ समय से आईसीसी टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि टीम इंडिया ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था और अब उसके पास छह महीने के अंदर दूसरा आईसीसी खिताब जीतने का मौका रहेगा। भारतीय टीम पिछली बार विजेता बनने से चूक गई थी और उसे फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था और अब 12 साल बाद टीम की नजरें एक बार फिर इस खिताब को अपने नाम करने पर टिकी होंगी। 

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनकी टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा- अब नया साल है, एक नया टूर्नामेंट है और नई चुनौतियां हमारा इंतजार कर रहे हैं। फिर से चैंपियन बनने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

'मैंने प्रशंसकों का दिल फिर जीत लिया'
इस दौरान 31 वर्षीय खिलाड़ी ने प्रशंसकों से मिले समर्थन पर भी बात की। पांड्या ने कहा कि पिछले साल वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल फिर से जीत लिया है। बता दें कि, पांड्या को पिछले साल आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। वह गुजरात टाइटंस को छोड़कर वापस मुंबई की टीम से जुड़े थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों ने लगातार उनको निशाने पर रखा था।

पांड्या ने हालांकि इस नकारात्मकता को पीछे छोड़कर अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत 2007 के बाद पहली बार इस प्रतियोगिता को जीतने में सफल रहा। इस टूर्नामेंट में पांड्या ने 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए थे। उन्होंने आगे कहा- मेरे लिए जीवन एक पूर्ण चक्र में आ गया है। मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैंने उन्हें (प्रशंसकों का दिल) वापस जीत लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed