{"_id":"61753ef461c67248c678d1a8","slug":"ind-vs-pak-babar-azam-and-shadab-khan-tells-how-they-were-feeling-after-dropping-kohli-in-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली का कैच छूटने पर परेशान हो गई थी पाक टीम, कप्तान बाबर ने बताई कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली का कैच छूटने पर परेशान हो गई थी पाक टीम, कप्तान बाबर ने बताई कहानी
Sun, 24 Oct 2021 04:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:39 PM IST
सार
2017 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली का कैच छूटने पर पाकिस्तान की टीम परेशान हो गई थी। बाबर आजम और शादाब खान ने इस मामले में खुलकर बात की है और बताया है कि उस समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था।
विज्ञापन
2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने विराट का कैच छोड़ दिया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का मैच याद किया है। इस मैच में पाकिस्तान के अजहर अली ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का कैच छोड़ दिया था। इसके बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी काफी चिंतित थे। हालांकि अगली ही गेंद पर आमिर ने कोहली को आउट कर दिया था। इन दो गेंदों के बीच पाकिस्तान के खिलाड़ियों के दिमाग में क्या चल रहा था। इस बारे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और उपकप्तान शादाब खान ने बात की है। बाबर और शादाब के साथ बातचीत का यह वीडियो आईसीसी ने इंस्टाग्राम में शेयर किया है।
इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतर से हराया था और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनी थी। फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 338 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 114 रनों की पारी खेली थी। इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 158 रनों पर आउट हो गई थी। मोहम्मद आमिर और हसन अली ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत को सस्ते में आउट कर दिया था, लेकिन आमिर ने भारत के शुरुआती तीन विकेट निकालकर पाकिस्तान की जीत की नींव रखी थी।

View this post on Instagram
विज्ञापन
क्या बोले बाबर आजम
बाबर आजम ने बताया कि वो भी अजहर अली के साथ स्लिप में खड़े थे और जब अली के कंधे पर गेंद लगी तो बाबर को लगा कि वो कैच पकड़ लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद पूरी टीम चिंतित हो गई थी, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। बाबर ने कहा "मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि विपक्षी टीम का सबसे बड़ा बल्लेबाज हैं, उसका कैच छोड़ दिया अब क्या होगा। दुनिया क्या बोलेगी। लेकिन अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए।"
शादाब ने पकड़ा था विराट का कैच
शादाब ने कहा "जब कैच छूटा था और मैं स्लिप से वापस आ रहा था तब मैं यही सोच रहा था कि जैसी पिच है और जैसा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड है पता नहीं दोबारा चांस मिलेगा या नहीं।" इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि जब अगली गेंद पर उनके पास कैच आया तब वो क्या सोच रहे थे। शादाब ने कहा कि इससे पहले रोहित शर्मा भी कुछ इसी अंदाज में आउट हुए थे। विराट के बल्ले का मुंह दूसरी तरफ था इसलिए वो लेग साइड में देख रहे थे, लेकिन कैच उनकी तरफ आया और उन्होंने कैच पकड़ लिया।