{"_id":"6308d6f417aac83512136473","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-team-india-vice-captain-kl-rahul-comment-about-india-vs-pakistan-match-virat-kohli-form","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बोले राहुल- टीम इंडिया तैयार, हम कोहली की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बोले राहुल- टीम इंडिया तैयार, हम कोहली की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं
Fri, 26 Aug 2022 07:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:58 PM IST
सार
दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप का आगाज शनिवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच से हो रहा है। अगले दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम मुकाबले के लिए पूरी तैयार है। वह टूर्नामेंट में भारत की संभावनाओं को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। टीम फिर से पाकिस्तान का सामना करने के लिए उत्साहित है।
राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में विराट कोहली की फॉर्म को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि टीम विराट के फॉर्म के लेकर चिंतित नहीं है। राहुल ने कहा, ''हम सभी चाहते हैं कि विराट कोहली फॉर्म में वापस आए, लेकिन हमें इसकी चिंता नहीं है। भारत के लिए मैच जीतने के लिए उनकी मानसिकता हमेशा एक जैसी रहती है और उन्होंने कई सालों तक ऐसा किया है।''

विराट कोहली और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
'पाकिस्तान एक बड़ी चुनौती'
राहुल ने कहा, ''हम हमेशा भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए तैयार रहते हैं क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ कहीं और नहीं खेलते हैं। हम सिर्फ इन बड़े टूर्नामेंटों में खेलते हैं। यह हमेशा एक रोमांचक समय होता है और हम सभी के लिए पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना एक बड़ी चुनौती है।''
दस माह बाद दोनों टीमों के बीच मैच
भारत और पाकिस्तान का मैच क्रिकेट प्रशंसकों की हमेशा पहली पसंद रहा है। भले ही एशिया कप हो या विश्वकप या फिर अन्य कोई प्रारूप। दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। रही बात एशिया कप में भारत-पाक भिड़ंत की तो टीम इंडिया का यहां पलड़ा भारी है। उसने 14 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है, जबकि पाक को पांच में जीत मिली है।

रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के लिए दोनों टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
रिजर्व खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।