फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia cup 2023 Pakistani journalist made fun of Chandrayaan-3 Kumar Vishwas gave a befitting reply

IND vs PAK: मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने चंद्रयान का उड़ाया मजाक, कुमार विश्वास ने की बोलती बंद

Sun, 03 Sep 2023 08:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Sep 2023 08:22 PM IST
सार

कैंडी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने तो बल्लेबाजी की, लेकिन पाकिस्तान की पारी भी शुरू नहीं हो पाई। लगातार बारिश को देखते हुए अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia cup 2023 Pakistani journalist made fun of Chandrayaan-3 Kumar Vishwas gave a befitting reply
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, चंद्रयान-3 और कुमार विश्वास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। शनिवार (दो सितंबर) को कैंडी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने तो बल्लेबाजी की, लेकिन पाकिस्तान की पारी भी शुरू नहीं हो पाई। लगातार बारिश को देखते हुए अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गए। इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली। दोनों देशों के फैंस के बीच एक्स (पहले ट्विटर) पर जमकर बहस हुई।
विज्ञापन


मैच रद्द होने के बाद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत के चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाया। उसने चंद्रयान और मैच के नतीजे को जोड़कर एक्स पर अपनी बात लिखी। इसे देखकर भारत के मशहूर कवि कुमार विश्वास भड़क गए। उन्होंने एक्स पर पाकिस्तानी पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तानी पत्रकार इहतिशाम उल हक ने लिखा, ''अब ये किसने कहा कि भारत अपनी टीम को बचाने के लिए चंद्रयान 3 से पानी फेंक रहा है?'' इस पर कुमार विश्वास ने उसकी बोलती बंद की और लिखा, ''मामले को विशेष रूप से आप लोगों को प्राप्त होने वाली बूंदों से मत आंकिए। कई वैश्विक एजेंसियां आदतन भिखारियों और बकाएदारों को कोस रही है। आप सामान्य आतंकी छाते को एक बार फिर खोलें और सुरक्षित रहें। चंदा मामा की ओर से उनके नालायक भांजों को प्यार।''
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया। हार्दिक पांड्या (87) और ईशान किशन (82) के बीच पांचवें विकेट पर 138 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने एशिया कप मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान को 267 रन की चुनौती दी। शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने सभी दस विकेट अपने नाम किए। शाहीन ने 35 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा हारिस रउफ और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed