फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup 2023 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs PAK Analysis: मध्यक्रम की समस्या दूर; विराट-रोहित ने बढ़ाई चिंता, बैटिंग में गहराई की कमी बड़ा सिरदर्द

Sun, 03 Sep 2023 05:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 05:34 PM IST
सार

शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 66 रन पर भारत के चार अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी कर मैच में भारत की दमदार वापसी कराई। 
 

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2023 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ बेनतीजा रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन हार्दिक पांड्या ने बनाए और ईशान किशन ने 82 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। इनके अलावा सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही 15 रन का आकंड़ा पार कर पाए। टीम इंडिया 48.4 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। अहम मैच में भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। अगर ईशान और हार्दिक के स्कोर हटा दें तो भारत के बाकी टीम 97 रन ही बना सकी। इसमें भी 20 रन का योगदान अतिरिक्त रनों का था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, सुपर-4 में पहुंची बाबर आजम की टीम
विज्ञापन


 इस मैच में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने 138 रन की साझेदारी कर यह साबित किया कि भारत का मध्यक्रम कमजोर नहीं है। भारतीय खिलाड़ी दबाव सोखने में सक्षम हैं और मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ भी रन बना सकते हैं। हालांकि, भारत के शीर्ष क्रम ने सिरदर्द बढ़ा दिया। एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ रोहित और विराट जैसे दिग्गज फेल हुए। विश्व कप से पहले भारत के सीनियर खिलाड़ियों को इस बीमारी का इलाज ढूंढ़ना होगा। वहीं, एशियाई पिच पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ सिर्फ 27.5 ओवर में 129 रन बनाकर सभी 10 विकेट गंवा देना भारत के लिए चिंताजनक है। टीम इंडिया को अपनी इस कमजोरी पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Image

शाहीन के खिलाफ फेल हुए दिग्गज
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अक्सर अहम मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को आउट करते रहे हैं। 2016 एशिया कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद आमिर, 2019 विश्व कप में ट्रेंट बोल्ट और फिर शाहीन अफरीदी भारत के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर चुके थे। ऐसे में भारतीय टीम ने बाएं हाथ के गेंदबाजों के लिए खास तैयारी भी की थी, लेकिन कुछ काम नहीं आया। शाहीन अफरीदी ने विराट और रोहित दोनों को बोल्ड किया और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। हारिस रऊफ ने भी उनका साथ दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को आउट कर भारत का स्कोर 66/4 कर दिया। शाहीन ने अंत के ओवरों में भी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को आउट कर भारत को 300 का स्कोर बनाने से रोका।



पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने दिखाया दम
मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की काफी चर्चा हो रही थी। पाकिस्तान की पेस तिकड़ी को भारत के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था और मैच में ऐसा ही हुआ। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ की तिकड़ी ने 27.5 ओवर में पूरी टीम इंडिया को समेट दिया। इस दौरान इन तीनों ने कुल मिलाकर 129 रन ही दिए। इन तीनों में सिर्फ हारिस रऊफ का इकोनॉमी रेट ही छह से ज्यादा का था।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच के बाद कितनी बदली दोनों टीमें, देखें अब कौन कितना मजबूत?

40 ओवर के बाद सिर्फ 45 रन बने
भारतीय टीम ने इस मैच में 40 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बना लिए थे। हार्दिक और जडेजा की जोड़ी क्रीज पर थी। ऐसे में लग रहा था कि टीम इंडिया 300 का आंकड़ा पार कर लेगी, क्योंकि इसके बाद शार्दुल ठाकुर भी बल्लेबाजी के लिए बने हुए थे। हालांकि, अंत के ओवरों में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और आखिरी 8.5 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर सात गेंद रहते ऑल आउट हो गई।

Image

ईशान किशन और हार्दिक ने कराई भारत की वापसी
66 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी। सभी अहम बल्लेबाज आउट हो चुके थे और कमजोर माने जा रहे मधक्रम पर टीम इंडिया की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी थी। पहली बार पांचवें नंबर पर खेलते हुए ईशान किशन ने शानदार पलटवार किया। उन्होंने नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 गेंद में 82 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 गेंद में 87 रन बनाए। 

Ishan Kishan and Hardik Pandya put together a half-century stand, India vs Pakistan, Asia Cup, Pallekele, September 2, 2023


नहीं मिल रहा अच्छा फिनिशर
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन जोड़कर मैच में भारत की वापसी करा दी थी। जब ये दोनों आउट हुए तो भारत का स्कोर 43.1 ओवर में 239/6 था। इसके बाद रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर पर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी थी। शार्दुल की इसी वजह से शमी की जगह टीम में चुना गया था। हालांकि, ये दोनों फेल रहे और टीम इंडिया दमदार वापसी के बावजूद 300 का आंकड़ा नहीं पार कर सकी।

ये भी पढ़ें: ईशान किशन: राहुल की चोट के चलते खेले, बैटिंग क्रम तक पता नहीं था, PAK के खिलाफ अपने पहले मैच में ही किया कमाल 

बारिश बनी परेशानी
इस मैच में बारिश की वजह से भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी हुई। रोहित और गिल ने सधी हुई शुरुआत की थी। दोनों संभलकर खेल रहे थे, लेकिन बारिश की वजह से दोनों बल्लेबाज आउट हुए। पहली बार जब बारिश की वजह से खेल रुका तो रोहित 11 रन बनाकर खेल रहे थे। बारिश के कारण मैच रुका और उनका ध्यान भंग हो गया। जब बारिश रुकने के बाद खेल शुरू हुआ तो चौथी गेंद में ही रोहित आउट हो गए। वहीं, दूसरी बार बारिश के कारण खेल रुका और जब मैच शुरू हुआ तो वह आठवीं गेंद खेलते हुए आउट हुए। ब्रेक से पहले वह संभलकर खेल रहे थे और 22 गेंद में छह रन बनाए थे, लेकिन ब्रेक के बाद उन्होंने सात गेंद में आठ रन बनाए और विकेट भी गंवा दिया।

Image

पाकिस्तान की खराब फील्डिंग
इस मैच में पाकिस्तान की खराब फील्डिंग ने भी भारतीय बल्लेबाजों का बखूबी साथ दिया। टीम इंडिया पर काफी दबाव था, लेकिन पाकिस्तान के फील्डर्स ने कम से कम 20 रन छोड़े, जिसके चलते समय-समय पर भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर से दबाव हंटता रहा। पाकिस्तान ने इस मैच में कैच पकड़ने के कुछ मुश्किल मौके भी गंवाए। रोहित शर्मा अपने पहले शॉट में ही कैच आउट हो सकते थे, लेकिन पाकिस्तानी फील्डर मुश्किल कैच नहीं पकड़ सके।

ये भी पढ़ें:  हेडन की भविष्यवाणी सही साबित हुई, दो साल बाद शाहीन के खिलाफ फिर उसी तरह की गेंद पर आउट हुए रोहित

पाकिस्तानी गेंदबाजों का अनुशासन गायब
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अच्छी गेंदबाजी की और विकेट लेकर भारत पर दबाव भी बनाया, लेकिन जमकर अतिरिक्त रन दिए। इस वजह से भारत की रन गति बहुत धीमी नहीं हुई। पाकिस्तान ने इस मैच में लगभग 20 अतिरिक्त रन दिए। अगर खराब फील्डिंग के 20 रन और अतिरिक्त 20 रन मिला दें तो यह भारत के स्कोर में बड़ा फर्क डालते हैं।

There were a few oohs and aahs early on as Shaheen Afridi hit tricky areas, India vs Pakistan, Asia Cup, Pallekele, September 2, 2023

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज फेल
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज इस मैच में फेल रहे। तेज गेंदबाजों ने 66 रन पर चार विकेट हासिल कर लिए थे। इसके बाद स्पिन गेंदबाज भी बीच के ओवरों में विकेट लेते तो भारतीय टीम बेहद छोटे स्कोर पर सिमट सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने 21 ओवर में 133 रन लुटा दिए और कोई विकेट भी नहीं लिया। पाकिस्तान के दो मुख्य गेंदबाज शादाब खान और मोहम्मद नवाज का इकोनॉमी रेट भी छह से ऊपर का रहा। इसी वजह से भारत 250 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed