फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup 2018 to 2023 how much both teams has changed

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच के बाद कितनी बदली दोनों टीमें, देखें अब कौन कितना मजबूत?

Sat, 02 Sep 2023 02:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 02:50 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के आखिरी मुकाबले के बाद पाकिस्तानी टीम में पांच नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। वहीं, भारतीय टीम में सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछला मैच खेले थे और यह मैच भी खेलेंगे। 
 

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2018 to 2023 how much both teams has changed
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप 2023 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। दोनों टीमें लगभग एक साल बाद आपस में खेल रही हैं। इससे पहले दोनों टीमें 2022 टी20 विश्व कप में खेली थीं। वहीं, एशिया कप की बात करें तो पांच साल बाद दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में कोई वनडे मैच खेल रही हैं। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच 2018 में हुआ था। यह मुकाबला भारत ने नौ विकेट से जीता था। हालांकि, पांच साल में दोनों टीमें काफी बदल गई हैं। भारतीय टीम में सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछला मैच खेले थे और इस बार भी खेल रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछला मैच खेले थे और यह मैच भी खेल रहे हैं। आइए जानते हैं कि पांच साल में दोनों टीमें कितनी बदली हैं और कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है?
विज्ञापन


2018 में पाकिस्तान की टीम
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी।

बेंच: शान मसूद, फहीम अशरफ, जुनैद खान, हारिस सोहेल , उस्मान शिनवारी।

कोच: मिकी अर्थर

2023 में पाकिस्तान की टीम
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।
विज्ञापन


बेंच: फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, उस्मा मिर।

कोचः मिकी अर्थर

ये अंदर आएः मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

ये बाहर गएः शोएब मलिक, सरफराज अहमद, आसिफ अली, हसन अली, मोहम्मद आमिर।

पाकिस्तान की टीम 2018 की तुलना में काफी ज्यादा बदल गई है, लेकिन कई अहम खिलाड़ी अभी भी टीम में हैं। बाबर आजम, फखर जमान, इमाम उल हक, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और शाहीन अफरीदी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2018 में भी भारत के खिलाफ खेले थे और इस बार भी खेल रहे हैं। इनके अलावा पूरी टीम बदल चुकी है। पाकिस्तान के मध्यक्रम और तेज गेंदबाजी में ज्यादा बदलाव हुआ है। पहले मध्यक्रम में आसिफ अली और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी थे, अनुभवी शोएब मलिक भी टीम के साथ थे। वहीं, अब मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद मध्यक्रम में कमाल कर रहे हैं। तेज गेंदबाजों में पहले हसन अली और मोहम्मद आमिर जैसे खिलाड़ी थे। इनकी जगह अब नसीम शाह और हारिस रऊफ ने ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रवींद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

बेंच: केएल राहुल, मनीष पांडे, दीपक चाहर, सिद्दार्थ कौल, खलील अहमद।

कोच: रवि शास्त्री।

2023 में भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बेंच: अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, मोहम्मद शमी।

कोचः राहुल द्रविड़।

अंदर आए: शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा।

बाहर गए: शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल।

भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के बाद लगभग पूरी तरह बदल चुकी है। 2018 एशिया कप में खेलने वाले सिर्फ चार खिलाड़ी ही इस मैच में खेलेंगे। रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पांच साल बाद फिर से टीम इंडिया का हिस्सा हैं। 2018 में भारत के कई अहम खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। इसी वजह से विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेले थे। भारत के शीर्ष क्रम में शुभमन गिल और विराट कोहली आए हैं। मध्यक्रम में श्रेयस और ईशान भी नए हैं। वहीं, गेंदबाजों में शमी और सिराज पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे, लेकिन इस बार वह टीम में हैं। मौका मिलने पर तिलक वर्मा भी नए चेहरे होंगे और कमाल कर सकते हैं। 2018 में रवि शास्त्री भारतीय कोच थे, लेकिन अब राहुल द्रविड़ यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


अब कौन ज्यादा मजबूत?
कागजों पर पाकिस्तान की टीम भारत से ज्यादा संतुलित और मजबूत नजर आती है। पाकिस्तान की टीम में तीन बेहतरीन तेज गेंदबाज, तीन अच्छे ऑलराउंडर और विकेटकीपर रिजवान सहित चार शीर्ष क्रम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वहीं, इफ्तिखार अहमद मैच फिनिश करने में माहिर हैं। पाकिस्तान की टीम लय में भी है और पिछला मैच जीतकर आ रही है। भारतीय टीम भी मजबूत है, लेकिन मध्यक्रम में भारत के पास अनुभव की कमी है। श्रेयस चोट के बाद पहली बार खेलेंगे। यहीं भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed