फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Ishan Kishan Played due to Kl Rahul injury, batting order unknown, Heroic innings against Pakistan

ईशान किशन: राहुल की चोट के चलते खेले, बैटिंग क्रम तक पता नहीं था, PAK के खिलाफ अपने पहले मैच में ही किया कमाल

Sat, 02 Sep 2023 09:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Sep 2023 09:57 PM IST
सार

खास बात तो यह है कि ईशान की प्लेइंग-11 में जगह तक पक्की नहीं थी। केएल राहुल के चोटिल होने की वजह से उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने का मौका मिला। इतना ही नहीं इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी असमंजस की स्थिति थी। इसके बावजूद ईशान ने शानदार बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
IND vs PAK: Ishan Kishan Played due to Kl Rahul injury, batting order unknown, Heroic innings against Pakistan
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकल में एशिया कप का मुकाबला खेला गया। इस मैच में ईशान किशन ने 81 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली। एक वक्त जब भारत ने 66 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद ईशान ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम इंडिया को संकट से निकाला। वह संकटमोचक बनकर भारत को मजबूत स्थिति में ले गए। यह ईशान का पाकिस्तान के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है और उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी पहली पारी में ही कमाल कर दिया। ईशान को हारिस रऊफ ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया। बड़े शॉट के चक्कर में ईशान अपना विकेट गंवा बैठे। 
विज्ञापन

प्लेइंग-11 में जगह पक्की नहीं थी

खास बात तो यह है कि ईशान की प्लेइंग-11 में जगह तक पक्की नहीं थी। केएल राहुल के चोटिल होने की वजह से उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने का मौका मिला। इतना ही नहीं इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी असमंजस की स्थिति थी। आमतौर पर ओपनिंग करने वाले ईशान को पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। यह एक ऐसा स्थान था, जहां ईशान अपने करियर में पहली बार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने साबित किया कि क्यों वह टीम इंडिया के भविष्य कहे जाते हैं। 

Ishan Kishan played positively despite the fall of wickets, India vs Pakistan, Asia Cup, Pallekele, September 2, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटिंग ऑर्डर तय नहीं था

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा (11), विराट कोहली (4), शुभमन गिल (10) और श्रेयस अय्यर (14) पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद ईशान ने हार्दिक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी निभाई। किशन ने पारी का आगाज करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में ही दोहरा शतक जड़ा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली वनडे सीरीज में उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज किया था और अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा था। किशन ने उस सीरीज के तीन मैचों में 61.33 की औसत से 184 रन बनाए थे। उन्होंने 52, 55 और 77 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बावजूद उनकी बैटिंग पोजिशन तय नहीं थी।

Ishan Kishan brought up his half-century off just 54 balls, India vs Pakistan, Asia Cup, Pallekele, September 2, 2023
विज्ञापन

क्या राहुल की वापसी के बाद भी खेलेंगे?

श्रेयस की वापसी के बाद उनका चौथे स्थान पर खेलना तय था। ईशान ने अपने वनडे करियर में ओपनिंग की है, तीसरे स्थान और चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की है, लेकिन पांचवें पोजिशन पर नहीं खेले हैं। ओपनिंग करते हुए वनडे में उनके नाम छह पारियों में 425 रन हैं, जबकि तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने चार पारियों में 163 रन बनाए। चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने छह पारियों में 106 रन बनाए। अब पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में एकमात्र पारी में उनके नाम 82 रन हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि राहुल के फिट होने के बाद भी क्या उनकी टीम में जगह बनी रहती है या राहुल को शामिल किया जाएगा। 

Ishan Kishan didn't seem troubled by pace or spin, India vs Pakistan, Asia Cup, Pallekele, September 2, 2023

ईशान हार्दिक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

ईशान का यह पाकिस्तान के खिलाफ भी पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था, लेकिन उन्होंने खुद पर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होने दिया। ईशान ने बेबाक बल्लेबाजी की और खराब गेंदों पर चौके-छक्के भी लगाए। ईशान ने 81 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.23 का रहा। ईशान ने हार्दिक के साथ 138 रन की साझेदारी की, जो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत-पाकिस्तान के बीच वनडे में पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इमरान खान और जावेद मियांदाद के नाम है। इन दोनों ने 1987 में 142 रन की साझेदारी निभाई थी। ईशान और हार्दिक दूसरे नंबर पर हैं।

भारत-पाकिस्तान वनडे में पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
रन जोड़ी जगह, साल
142 इमरान खान-जावेद मियांदाद नागपुर, 1987
138 ईशान किशन-हार्दिक पांड्या पल्लेकल, 2023
135 राहुल द्रविड़-मोहम्मद कैफ कानपुर, 2005
132* राहुल द्रविड़-मोहम्मद कैफ लाहौर, 2004
125* एमएस धोनी-आर अश्विन चेन्नई, 2012

वनडे एशिया कप में पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
रन जोड़ी जगह, साल
214 बाबर आजम-इफ्तिखार अहमद मुल्तान, 2023
164 अशगर अफगान-सैमिउल्लाह शिनवारी फातुल्लाह, 2014
138 ईशान किशन-हार्दिक पांड्या पल्लेकल, 2023
137 शाहीन अफरीदी-उमर अकमल दांबुला, 2010
133 राहुल द्रविड़-युवराज सिंह दांबुला, 2004

Ishan Kishan, who might not have played if KL Rahul had been fit, scored an 81-ball 82, India vs Pakistan, Asia Cup, Pallekele, September 2, 2023

पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में रिकॉर्ड पारी

वनडे एशिया कप में पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में ईशान और हार्दिक तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद शीर्ष पर हैं। इन दोनों ने इसी एशिया कप में नेपाल के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 214 रन की साझेदारी निभाई थी। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान अशगर अफगान और सैमिउल्लाह शिनवारी हैं, जिन्होंने 2014 में फतुल्लाह में बांग्लादेश के खिलाफ 164 रन की साझेदारी निभाई थी। भारत-पाकिस्तान वनडे में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर के मामले में ईशान की पारी पांचवें स्थान पर है। इस मामले में एमएस धोनी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2005 में विशाखापटनम में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर नाबाद 113 रन के साथ धोनी, तीसरे स्थान पर 99 रन के साथ राहुल द्रविड़ और पांचवें स्थान पर ईशान किशन हैं।

भारत-पाकिस्तान वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
रन विकेकीपर बल्लेबाज जगह, साल
148 एमएस धोनी विशाखापटनम, 2005
113* एमएस धोनी चेन्नई, 2012
99 राहुल द्रविड़ कराची, 2004
82 ईशान किशन पल्लेकल, 2023
77* एमएस धोनी कराची, 2006
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed