{"_id":"64f0c894763af05ba204309b","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-2023-dilemma-regarding-ishan-kishan-batting-position-before-match-against-pakistan-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ईशान के क्रम को लेकर दुविधा, पांचवें स्थान पर कभी नहीं की बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ईशान के क्रम को लेकर दुविधा, पांचवें स्थान पर कभी नहीं की बल्लेबाजी
Thu, 31 Aug 2023 10:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 31 Aug 2023 10:43 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली वनडे सीरीज में उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज किया था और अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा था। किशन ने उस सीरीज के तीन मैचों में 61.33 की औसत से 184 रन बनाए थे।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केएल राहुल की अनुपस्थिति में ईशान किशन एशिया कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को होने वाले भारत के पहले मैच से पूर्व इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्लेबाजी क्रम को लेकर असमंजस बरकरार है। राहुल एशिया कप के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और ऐसे में किशन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी उतारा जा सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली वनडे सीरीज में उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज किया था और अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा था। किशन ने उस सीरीज के तीन मैचों में 61.33 की औसत से 184 रन बनाए थे। उन्होंने 52, 55 और 77 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ लगाया दोहरा शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा को विश्राम दिया गया था। अब जबकि रोहित की वापसी हो गई है तो उनका सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरना तय है और ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को किशन के बल्लेबाजी क्रम को लेकर विचार करना पड़ रहा है। किशन ने पारी का आगाज करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में ही दोहरा शतक जड़ा था। परेशानी की बात तो यह है कि श्रेयस अय्यर का चौथे स्थान पर खेलना तय है। ऐसे में सिर्फ पांचवां स्थान खाली है। उस स्थान पर ईशान ने वनडे में अब तक बल्लेबाजी नहीं की है। ऐसे में एक नए क्रम पर बल्लेबाजी करना उनके लिए परेशानी बन सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान जैसे अहम मैच में टीम मैनेजमेंट क्या प्रयोग करता है।

वनडे में बैटिंग पोजिशन के मुताबिक ईशान का प्रदर्शन
| बैटिंग
पोजिशन |
पारी | 100 | 50 | उच्चतम
स्कोर |
रन | औसत |
| ओपनिंग | 6 | 1 | 3 | 210 | 425 | 70.83 |
| तीसरे | 4 | 0 | 2 | 93 | 163 | 40.75 |
| चौथे | 6 | 0 | 1 | 50 | 106 | 21.20 |
| कुल | 16 | 1 | 6 | 210 | 694 | 46.27 |
श्रेयस उतर सकते हैं पांचवें नंबर पर
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि किशन को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना चाहिए क्योंकि वह अपनी बेफिक्र बल्लेबाजी से भारत को शुरू में मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं। अगर किशन पारी की शुरुआत करते हैं तो फिर गिल को तीसरे और विराट कोहली को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना होगा। इसका मतलब यह होगा कि चोट से उबर कर वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या छठे नंबर पर उतरेंगे और टीम में सूर्यकुमार यादव के लिए कोई जगह नहीं होगी। सूर्यकुमार अभी तक वनडे में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन उनके कौशल को देखकर उन्हें टीम में रखा गया है। अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग-11 में रखना चाहेगा तो फिर श्रेयस को मैदान पर वापसी करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

शुभमन के रूप ओपनर का अन्य विकल्प
भारत इसके अलावा एक अन्य विकल्प पर काम कर सकता है। वह किशन को तीसरे नंबर पर उतार सकता है जिसके बाद कोहली चौथे और अय्यर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। ऐसी स्थिति में रोहित और गिल पारी का आगाज करेंगे। किशन को मध्यक्रम में भी उतारा जा सकता है। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अभी तक जो चार पारियां खेली हैं उसमें उन्होंने दो अर्धशतक जमाए हैं। उन्हें पांचवें नंबर पर भी उतारा जा सकता है लेकिन अभी तक उन्होंने जो 17 वनडे मैच खेले हैं उनमें इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे हैं।