फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup 2022 Pakistan suffered major setback Shahnawaz Dahani out of the match against India

IND vs PAK Asia Cup: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी बाहर

Sat, 03 Sep 2022 07:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Sep 2022 07:01 PM IST
सार

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर चोट के कारण बाहर हो गए थे। दहानी की चोट के बाद तेज गेंदबाजी में टीम के पास विकल्पों की संख्या कम हो गई है।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2022 Pakistan suffered major setback Shahnawaz Dahani out of the match against India
शाहनवाज दहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान को एशिया कप में एक और झटका लगा है। भारत के खिलाफ मैच से पहले तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सुपर-4 राउंड के मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टूर्नामेंट में दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। पिछले रविवार को भारत ने पांच विकेट से पाकिस्तान को हराया था।
विज्ञापन


शाहनबाज दहानी की चोट को लेकर पीसीबी ने अपने बयान में कहा, ''शाहनवाज दहानी रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले एशिया कप सुपर-4 मैच में साइड स्ट्रेन के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। शुक्रवार को शारजाह में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। मेडिकल टीम अगले 48-72 घंटों तक उनकी निगरानी करेगी। उनका स्कैन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें फिर से टीम में शामिल करने पर फैसला होगा।''
विज्ञापन


टूर्नामेंट शुरू होने से पहले स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर चोट के कारण बाहर हो गए थे। दहानी की चोट के बाद तेज गेंदबाजी में टीम के पास विकल्पों की संख्या कम हो गई है। वसीम जूनियर के चोटिल होने के बाद हसन अली को टीम में शामिल किया गया था। भारत के खिलाफ उनके खेलने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहानी ने भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार ओवर में 29 रन ही दिए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी में छह गेंद पर 16 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए थे। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ दहानी ने दो ओवर में सात रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed