{"_id":"630f4f8d378de155646ac82c","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-2022-india-rohit-sharma-pakistan-babar-azam-fined-by-icc-for-maintaining-slow-over-rate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Asia Cup: भारत और पाकिस्तान ने की एक ही गलती, आईसीसी ने दी बड़ी सजा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Asia Cup: भारत और पाकिस्तान ने की एक ही गलती, आईसीसी ने दी बड़ी सजा, जानें पूरा मामला
Wed, 31 Aug 2022 05:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:39 PM IST
सार
आईसीसी के मैच रेफरी के जैफ क्रो ने रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों द्वारा समय को ध्यान में नहीं रखने के कारण यह सजा सुनाई है। दोनों टीमों ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके।
विज्ञापन
बाबर आजम और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने रविवार (28 अगस्त) को एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 महीने बाद आमने-सामने हुई। जोरदार मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। मैच तो रोमांचक हुआ, लेकिन दोनों टीमों ने एक ही तरह की बड़ी गलती की। इसकी सजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दोनों को दी है।
भारत और पाकिस्तान दोनों पर अपने ग्रुप-ए मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी के मैच रेफरी के जैफ क्रो ने रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों द्वारा समय को ध्यान में नहीं रखने के कारण यह सजा सुनाई है। दोनों टीमों ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान दोनों पर अपने ग्रुप-ए मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी के मैच रेफरी के जैफ क्रो ने रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों द्वारा समय को ध्यान में नहीं रखने के कारण यह सजा सुनाई है। दोनों टीमों ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके।
विज्ञापन
आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी गलतियों से संबंधित है। इसके मुताबिक, अगर कोई टीम अपने तय समय में 20 ओवर नहीं कर पाती है तो हर ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत काटने का नियम है। दोनों टीमों ने दो-दो ओवर कम किए थे। इस कारण 40 फीसदी मैच फीस काट ली गई। रोहित शर्मा और बाबर आजम ने गलती मान ली है। इस कारण औपचारिक सुनवाई नहीं हुई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।