फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Ashwin supports Pycroft amid Indo-Pak dispute, says he is not a school teacher or principal

IND vs PAK: भारत-पाक विवाद के बीच पायक्रॉफ्ट को अश्विन का समर्थन, कहा- वो स्कूल के शिक्षक या प्रिसिंपल नहीं

Sun, 21 Sep 2025 04:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Sep 2025 04:09 PM IST
सार

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, 'एंडी पायक्रॉफ्ट ने वास्तव में सबको घटिया तमाशा देखने से बचा दिया। भारत ने मैच रेफरी को पहले ही बता दिया था कि यह हमारा फैसला है और हम इसका पालन करेंगे।'

विज्ञापन
IND vs PAK: Ashwin supports Pycroft amid Indo-Pak dispute, says he is not a school teacher or principal
अश्विन-पायक्रॉफ्ट - फोटो : ANI-ICC (X)

विस्तार

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने के विवाद के बीच मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट का समर्थन करते हुए कहा कि जिम्बाब्वे का अधिकारी कोई ‘स्कूल शिक्षक’ नहीं है और वह केवल अनावश्यक तमाशे से बचने के लिए अपनी भूमिका को अच्छी तरह से निभा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

आईसीसी ने की पाकिस्तान की मांगें खारिज
पिछले रविवार को जब भारतीय खिलाड़ियों ने नीतिगत फैसले के तहत एशिया कप मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, तब पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी थे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया जिसके बाद पायक्रॉफ्ट को इस विवाद में घसीटा गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दो ईमेल भेजे। उसने पहले पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने का अनुरोध किया और फिर उन्हें अपने मैचों से बाहर करने की मांग की। आईसीसी में हालांकि दोनों ही मांगों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने किया पायक्रॉफ्ट का समर्थन
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, 'एंडी पायक्रॉफ्ट ने वास्तव में सबको घटिया तमाशा देखने से बचा दिया। भारत ने मैच रेफरी को पहले ही बता दिया था कि यह हमारा फैसला है और हम इसका पालन करेंगे। बस। इतना सारा तमाशा करने के बाद आप (पाकिस्तान) मैच हार गए। तो फिर आप किस बात की शिकायत कर रहे हैं। वह कोई स्कूल शिक्षक नहीं है। वह कोई प्रिंसिपल नहीं है। वह जाकर सूर्या को यह नहीं कह सकते थे कि आओ हाथ मिलाओ। यह उनका काम नहीं है। आख़िर पाइक्रॉफ्ट की क्या गलती है।'
विज्ञापन

आईसीसी ने पीसीबी के दावे को खारिज किया
आईसीसी ने पीसीबी के इस दावे को खारिज कर दिया कि पायक्रॉफ्ट ने खेल भावना का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि वह केवल वही कह रहे थे जो एशियाई क्रिकेट परिषद के आयोजन स्थल प्रबंधक ने कहा था। अश्विन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी बस अपने बोर्ड के निर्देशों का पालन कर रहे थे और पायक्रॉफ्ट को जो सूचना दी गई थी वह अस्पष्ट नहीं थी। उन्होंने पाकिस्तान की माफी मांगने की मांग पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं एंडी पायक्रॉफ्ट होता, तो आप मुझसे माफी मांगते। मैं किस बात के लिए माफी मांगता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed