फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st T20 Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs New Zealand T20 Match in India

IND vs NZ T20 Live Streaming: पहला टी-20 थोड़ी देर में जयपुर में, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Wed, 17 Nov 2021 04:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 04:48 PM IST
सार

 India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20I Live Streaming, Telecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम वर्ल्डकप की हार का बदला लेना चाहेगी। केन विलियमन के न होने से कीवी और कमजोर हुई है। ऐसे में भारत के पास मैच जीतने का अच्छा मौका है। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st T20 Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs New Zealand T20 Match in India
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत वर्ल्डकप की हार का बदला लेना चाहेगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्वकप के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच आज जयपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्डकप की हार का बदला लेने का अच्छा मौका है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह टिम साउदी को टीम की कप्तानी दी गई है। वहीं स्पिन के अच्छे खिलाड़ी डेवोन कॉन्वे भी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का आसान मौका है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम में भी रोहित, बुमराह और शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन अवेश और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने आईपीएल में कमाल किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला?
तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार यानी 17 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां होगी भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 की भिड़ंत?
यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा और पहली गेंद 7:00 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज, अवेश खान।


न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed