फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Suryakumar Yadav Varun Chakravarthy Rinku Singh Ravi Bishnoi Axar visited Padmanabhaswamy Temple

IND vs NZ: आखिरी टी20 मैच से पहले पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंची टीम इंडिया, टी20 विश्व कप के लिए की पूजा-अर्चना

Fri, 30 Jan 2026 03:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 30 Jan 2026 03:39 PM IST
सार

भारतीय टीम ने शनिवार को खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच से पहले तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ: Suryakumar Yadav Varun Chakravarthy Rinku Singh Ravi Bishnoi Axar visited Padmanabhaswamy Temple
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इससे पहले सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन किए और आगामी टी20 विश्व कप के लिए पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs NZ Playing 11: विश्व कप से पहले सैमसन के पास फॉर्म में आने का आखिरी मौका, क्या ईशान-अक्षर करेंगे वापसी?
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ: Suryakumar Yadav Varun Chakravarthy Rinku Singh Ravi Bishnoi Axar visited Padmanabhaswamy Temple
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
सैमसन पर रहेंगी नजरें
टी20 विश्व कप से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी टी20 मैच है। इसके बाद टीम इंडिया सात फरवरी से श्रीलंका के साथ विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगी। पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में सभी की नजरें सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पर रहेंगी। सैमसन इस सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अब वह अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरेंगे। भारत पहले ही सीरीज में 3-1 से आगे चल रहा है, ऐसे में उसकी कोशिश इस मैच से संयोजन और विश्व कप से पहले तैयारियां परखने की होगी। 
विज्ञापन

IND vs NZ: Suryakumar Yadav Varun Chakravarthy Rinku Singh Ravi Bishnoi Axar visited Padmanabhaswamy Temple
अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन - फोटो : BCCI
बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना कम
विश्व कप को देखते हुए भारत का संयोजन लगभग तय है और टीम प्रबंधन बस बेंच स्ट्रेंग्थ को परख रहा है। इस बात की संभावना कम है कि बल्लेबाजी विभाग में बदलाव होगा। बस यह देखना होगा कि पिछले मैच में चोट के कारण बाहर रहे ईशान किशन वापसी करेंगे या नहीं। वहीं, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी लय में रहना चाहेंगे क्योंकि भारतीय टीम के लिए आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में अंगुली में चोट लगने के बाद से नहीं खेले हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे मैच से पहले नेट पर गेंदबाजी की थी। उम्मीद है कि अक्षर पांचवें टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।  
विज्ञापन

IND vs NZ: Suryakumar Yadav Varun Chakravarthy Rinku Singh Ravi Bishnoi Axar visited Padmanabhaswamy Temple
भारतीय टीम - फोटो : PTI
गेंदबाजी विभाग में हो सकता है परिवर्तन
विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने प्रयोग करते हुए पांच मुख्य गेंदबाजों को ही खिलाया तथा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं करवाई। जैसा कि सीरीज के पिछले मैचों में देखा गया, भारत अपने गेंदबाजी विभाग में एक बार फिर फेरबदल कर सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन पिछले दो मैचों में आराम देने के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दे सकता है। 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ T20 Live Streaming: विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेगा भारत, जानें कहां देख सकेंगे मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed