फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Shikhar Dhawan told the bowlers responsible for the defeat said they did not implement the plans

IND vs NZ: शिखर धवन ने गेंदबाजों को बताया हार का जिम्मेदार, कहा- उन्होंने योजनाओं पर अमल नहीं किया

Fri, 25 Nov 2022 07:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: रोहित राज Updated Fri, 25 Nov 2022 07:10 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर के 80, कप्तान शिखर धवन के 72, शुभमन गिल के 50 और वॉशिंगटन सुंदर के 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 306 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 309 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
IND vs NZ Shikhar Dhawan told the bowlers responsible for the defeat said they did not implement the plans
शिखर धवन और भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने स्वीकार किया कि उनके गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। उनका मानना है कि टॉम लाथम जैसे बल्लेबाज के खिलाफ टीम के गेंदबाज अपनी योजनाओं को अंजाम देने में विफल रहे। लाथम ने भारत के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने उसे ऑकलैंड में सात विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर के 80, कप्तान शिखर धवन के 72, शुभमन गिल के 50 और वॉशिंगटन सुंदर के 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 306 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 309 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टॉम लाथम ने नाबाद 145 और कप्तान केन विलियम्सन ने नाबाद 94 रन बनाए।
विज्ञापन


धवन ने किया शार्दुल के ओवर का जिक्र
धवन ने मैच के बाद कहा, ''पहले 15 ओवरों में गेंद सीम कर रही थी। यह मैदान अन्य मैदानों से थोड़ा अलग है। हमने शॉर्ट लेंथ पर काफी गेंदबाजी की और लाथम ने आक्रमण किया। हमने कुछ गेंदों पर मिसफील्डिंग भी की। हमने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमने लाथम के खिलाफ ज्यादा शार्ट गेंदबाजी की। उन्होंने हमने मैच को काफी दूर कर दिया। उन्होंने 40वें ओवर में चार चौके लगाए और वहीं से मैच उनके पक्ष में मुड़ गया। इससे हमारे खिलाड़ी काफी कुछ सीखेंगे।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए 40वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने किया था। उन्होंने इस ओवर में कुल 25 रन दिए। लाथम ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। उसके बाद एक गेंद वाइड हुई। फिर चार चौके लगे। शार्दुल ने अंत में एक वाइड और किया।


विलियम्सन ने की लाथम की तारीफ
कीवी कप्तान विलियम्सन ने कहा कि लाथम ने ईडन पार्क में एक विशेष पारी खेली। उन्होंने कहा, ''यह एक प्रतिस्पर्धी टोटल था। यदि आप यहां ईडन पार्क में साझेदारी बनाते हैं, तो आप कुछ भी पीछा कर सकते हैं। अगर आप ड्रॉप-इन पिचों पर फुल और सीधी गेंदबाजी करते हैं मुश्किलों का सामना करन पड़ सकता है। मैंने जो वनडे पारियां देखी हैं उनमें यह सबसे खास पारियों में से एक थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed