फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: Ravindra Jadeja shares inspirational message after India crash out of WC semi final

सेमीफाइनल में मिली हार के सदमे से नहीं उबर पा रहे जडेजा, अब लिखा भावुक संदेश

Fri, 12 Jul 2019 12:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 12 Jul 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: Ravindra Jadeja shares inspirational message after India crash out of WC semi final
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 59 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 77 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की चारो ओर जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन


हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके, मगर उनकी यह पारी उनके क्रिकेट करियर की अभूतपूर्व पारियों में शुमार की जाएगी। चौतरफा तारीफ से खुश जडेजा ने एक ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'खेल ने मुझे हर मुश्किल के बाद संभलना और हिम्मत न हारना सिखाया है। आप सभी के समर्थन के लिए आपका धन्यवाद। प्रेरित करते रहिए और मैं अंत तक लड़ूंगा। आप सभी को प्यार।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 116 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की थी। हालांकि, यह साझेदारी भारत को काम नहीं आई और न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 18 रनों से जीतकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई।

जडेजा ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया किा। उन्होंने हेनरी निकोलस को 28 रन पर सीधे बोल्ड कर दिया था। रॉस टेलर को अपने डायरेक्ट थ्रो से रन आउट किया। इतना ही नहीं उन्होंने फील्डिंग से भी सबका दिल जीता और दो शानदार कैच भी लपके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed