फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Mumbai Test: Ravichandran Ashwin Surpasses Anil Kumble and Harbhajan Singh In Elite List Of Indian Bowlers

Ashwin Record in Test: अश्विन के नाम एक और कीर्तिमान, दिग्गज कुंबले को पीछे छोड़ा

Mon, 06 Dec 2021 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

कुंबले ने भारत में 52 टेस्ट खेलकर 300 विकेट हासिल किए थे। वहीं, अश्विन ने सिर्फ 49 टेस्ट खेलकर घरेलू जमीन पर 300 विकेट हासिल किए। ओवरऑल घरेलू जमीन पर सबसे तेज 300 विकेट हासिल करने वाले अश्विन दूसरे गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Mumbai Test: Ravichandran Ashwin Surpasses Anil Kumble and Harbhajan Singh In Elite List Of Indian Bowlers
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत रही। इस टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खास उपलब्धि अपने नाम की। वह घरेलू जमीन पर सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था। 
विज्ञापन


अश्विन ने कुंबले को पीछे छोड़ा
कुंबले ने भारत में 52 टेस्ट खेलकर 300 विकेट हासिल किए थे। वहीं, अश्विन ने सिर्फ 49 टेस्ट खेलकर घरेलू जमीन पर 300 विकेट हासिल किए। ओवरऑल घरेलू जमीन पर सबसे तेज 300 विकेट हासिल करने वाले अश्विन दूसरे गेंदबाज हैं। पहले नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं। उन्होंने श्रीलंका में 48 टेस्ट खेलकर 300 विकेट हासिल किए थे। अश्विन मुरली के रिकॉर्ड से सिर्फ एक टेस्ट से चूक गए।
विज्ञापन


टेस्ट में घरेलू जमीन पर सबसे तेज (कम मैच) 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज
  • 48 टेस्ट: मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
  • 49 टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन (भारत)
  • 52 टेस्ट: अनिल कुंबले (भारत)
  • 65 टेस्ट: शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
  • 71 टेस्ट: जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
  • 76 टेस्ट: स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू जमीन पर 300 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
अश्विन घरेलू जमीन पर 300 विकेट लेने वाले कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। इन दोनों के अलावा कोई भारतीय गेंदबाज भारत में 300 या इससे ज्यादा विकेट नहीं ले सका। कुंबले ने भारत में 350 विकेट लिए थे। वहीं, अश्विन के ठीक 300 विकेट हैं। हरभजन सिंह के नाम 265 और कपिल देव के नाम 219 घरेलू टेस्ट विकेट हैं। इसी के साथ अश्विन ने एक और खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
  • अनिल कुंबले: 350 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन: 300 विकेट*
  • हरभजन सिंह: 265 विकेट
  • कपिल देव: 219 विकेट
एक कैलेंडर ईयर में चौथी बार 50 से ज्यादा विकेट
अश्विन एक कैलेंडर ईयर में चार बार 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने यह कारनामा 2015, 2016, 2017 और 2021 यानी इस साल किया है। वहीं, कुंबले और हरभजन ने यह कारनामा तीन-तीन बार किया है। कपिल देव दो बार एक कैलेंडर ईयर में 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके हैं। अश्विन के 2021 में 52 विकेट अपने नाम किए हैं। 

सबसे ज्यादा बार एक कैलेंडर ईयर में चार बार 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
4 बार: रविचंद्रन अश्विन (2015, 2016, 2017, 2021*)
3 बार: अनिल कुंबले (1999, 2004, 2006)
3 बार: हरभजन सिंह (2001, 2002, 2008)
2 बार: कपिल देव (1979, 1983)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed