फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Indian High Commission hosted a reception for the Indian Cricket Team in Wellington

NZvIND: कोहली का 'विराट' बयान, कीवियों के साथ नंबर-1 स्थान को खुशी से करेंगे साझा

Thu, 20 Feb 2020 10:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 20 Feb 2020 10:12 AM IST
सार

  • 21 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
  • वेलिंग्टन में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच
  • भारतीय उच्चायुक्त से टीम इंडिया की मुलाकात

विज्ञापन
IND vs NZ: Indian High Commission hosted a reception for the Indian Cricket Team in Wellington
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां उसे 21 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेलनी है। टी-20 सीरीज में 5-0 से जीत के बाद वन-डे सीरीज में विराट सेना का सूपड़ा साफ हो गया था।

विज्ञापन


अब टेस्ट सीरीज से पहले सपोर्ट स्टाफ के साथ पूरी भारतीय टीम वेलिंग्टन में भारतीय हाई कमिश्नर के निवास पर दावत के लिए पहुंची। इस रिसेप्शन में कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम ने भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर यह फोटोज वायरल हो रहीं हैं।

विज्ञापन
 
भारतीय उच्चायोग की तरफ से आयोजित समारोह में विराट ने कहा कि न्यूजीलैंड हमेशा सही भावना के साथ खेल खेलता है और यदि भारत किसी के साथ नंबर एक का स्थान साझा करता है, तो यह निश्चित रूप से कीवी टीम होगी।

कप्तान कोहली ने कहा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में भारतीय टीम नंबर वन है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल छठे नंबर पर है। उन्होंने आगे कहा, 'हम यहां आकर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आमंत्रित करने के लिए हम आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। हमने अपने लोगों का साथ मस्ती किया।'

विराट ने आगे कहा, 'भारतीय टीम को यहां जो प्यार मिला वह वाकई तारीफ के काबिल है। वनडे सीरीज में हार मिली, लेकिन टेस्ट सीरीज के लिए हम तैयार हैं।' दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट वेलिंग्टन में शुक्रवार को खेला जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed