फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz harshit rana likely to join indian team before third test match says reports

IND vs NZ: अंतिम टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ेगा ये घातक गेंदबाज, रोहित दे सकते हैं डेब्यू का मौका, जानें

Tue, 29 Oct 2024 08:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने हर्षित राणा के टीम में शामिल होने की जानकारी दी। सूत्र ने कहा- "हर्षित कल (बुधवार) टीम में शामिल होंगे।"

विज्ञापन
ind vs nz harshit rana likely to join indian team before third test match says reports
हर्षित-रियान - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला एक नवंबर से वानखेड़े में खेला जाएगा। भारत पहले ही इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुका है। अब खबर आई है कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आखिरी टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन

दो दिन पहले टीम से जुड़ेंगे राणा
समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने हर्षित राणा के टीम में शामिल होने की जानकारी दी। सूत्र ने कहा- "हर्षित कल (बुधवार) टीम में शामिल होंगे।" तेज गेंदबाज वानखेड़े स्टेडियम में मैच शुरू होने से दो दिन पहले बुधवार को मुंबई में भारतीय टीम में शामिल होंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी रिजर्व के तौर पर होगी या टीम के सदस्य के तौर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में डेब्यू कर सकते हैं हर्षित
मालूम हो कि, 22 वर्षीय गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैचों के लिए मुख्य टीम में चुना गया है। भारतीय टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तेज गेंदबाजों के कार्यभार पर सावधानीपूर्वक नजर रख रहा है, ऐसे में संभावना है कि जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो राणा के डेब्यू की संभावना बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

दिल्ली की जीत में निभाई अहम भूमिका
बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप ने पीटीआई से कहा, वह (हर्षित राणा) टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। वह एक सकारात्मक रवैये वाला खिलाड़ी हैं। उसे मैच की परिस्थितियों की अच्छी समझ है और वह शीर्ष स्तर पर चुनौतियों  से निपटने के लिए तैयार है। उसने दिल्ली के लिए जी जान से गेंदबाजी की और वह हमेशा विकेट की तलाश में रहता है। उसके पास बल्लेबाजी करने की भी क्षमता है। उसमें लंबे स्पेल डालने की क्षमता है। मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करेगा। बता दें कि, रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में दिल्ली की पहली जीत में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई थी। राणा ने असम के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लिए थे और इसके बाद दूसरी पारी में दो विकेट लिए। दिल्ली ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed