फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Deepak Chahar took revenge on Martin Guptill in this way, also stared at him; watch video | picture of deepak chahar looking Guptill viral after taking his wicket

India vs New Zealand 1st T20: गुप्टिल ने छक्का लगाने के बाद दिखाई आंख तो दीपक चाहर ने इस तरह लिया बदला, देखें VIDEO

Thu, 18 Nov 2021 06:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Nov 2021 06:50 AM IST
सार

टी-विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारत ने सकारात्मक शुरुआत की है। इस मैच में मार्टिन गुप्टिल और दीपक चाहर के बीच विवाद भी देखा गया। हालांकि, यह विवाद इशारों-इशारों में ही हुआ।

विज्ञापन
IND vs NZ: Deepak Chahar took revenge on Martin Guptill in this way, also stared at him; watch video | picture of deepak chahar looking Guptill viral after taking his wicket
पहले गुप्टिल ने दीपक को घूरा, बाद में गुप्टिल को आंख दिखाते दीपक चाहर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 165 रन के लक्ष्य को भारत ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।  भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और नए कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। टी-विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारत ने सकारात्मक शुरुआत की है। इस मैच में मार्टिन गुप्टिल और दीपक चाहर के बीच विवाद भी देखा गया। हालांकि, यह विवाद इशारों-इशारों में ही हुआ।
विज्ञापन

 

दरअसल, हुआ यूं कि न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में दीपक चाहर गेंदबाजी करने आए। तब गुप्टिल 40 गेंदो पर 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 18वें ओवर की पहली गेंद पर गुप्टिल ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से 98 मीटर का लंबा छक्का लगाया। इस गेंद छ्क्का लगाने के बाद गुप्टिल गेंद की तरफ नहीं बल्कि चाहर की तरफ घूर कर देखने लगे। चाहर ने जवाब में उनकी तरफ नजर नहीं दौड़ाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी अगली गेंद पर दीपक चाहर ने एक और फुल लेंथ गेंद फेंकी। हालांकि, इसमें स्पीड कम थी और गुप्टिल ने एक बार फिर लंबा शॉट लगाना चाहा। गेंद धीमी होने के कारण गुप्टिल मनचाहा शॉट नहीं लगा सके और डीप मिड विकेट पर कैच आउट हो गए। इस बार आंख दिखाने की बारी चाहर की थी। उन्होंने बदला लेते हुए उसी अंदाज में गुप्टिल को घूरा जिस अंदाज में गुप्टिल ने पिछली गेंद पर देखा था। गुप्टिल हालांकि, आंख नीची कर पवेलियन की ओर चलते बने। सोशल मीडिया पर इन दोनों तस्वीरों को खूब शेयर किया जा रहा है।

 

गुप्टिल ने आउट होने से पहले 31 गेंदों पर 19वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। आउट होने से पहले गुप्टिल ने 42 गेंदों में 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। उनकी इसी पारी के दम पर कीवी टीम 164 रन तक पहुंचने में सफल रही थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े। 
 

इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 49 गेंदों पर 59 रन जोड़े। 36 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार 40 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच को जीतने के साथ ही  भारत ने अपने घर में लगातार 9 टी-20 मैच जीत लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed