फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Controversy over Wankhede stadium pitch before world cup 2023 semi finals BCCI accused Know ICC rule

IND vs NZ: सेमीफाइनल से पहले पिच को लेकर हायतौबा, बीसीसीआई पर लगा पक्षपात का आरोप; जानें ICC का नियम

Wed, 15 Nov 2023 12:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

भारत इस प्रतियोगिता में नौ मैच जीत चुका है और वह अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है

विज्ञापन
IND vs NZ Controversy over Wankhede stadium pitch before world cup 2023 semi finals BCCI accused Know ICC rule
सेमीफाइनल मैच से पहले पिच को देखते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत इस प्रतियोगिता में नौ मैच जीत चुका है और वह अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। मुंबई में मुकाबले से पहले बड़ा विवाद शुरू हो गया। वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर विदेशी मीडिया ने हायतौबा मचाना शुरू कर दिया है। उसने बीसीसीआई पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दरअसल, सेमीफाइनल मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम की सातवें नंबर की पिच पर होना था, लेकिन अब यह छठे नंबर की पिच पर होगा। इस पिच पर विश्व कप में दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पुरानी पिच होने के कारण इससे स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल सकती है। ऐसे में बीसीसीआई पर यह आरोप लग रहे हैं कि उसने जानबूझकर मैच से पहले पिच में बदलाव किया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई से मांगा गया जवाब?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने पिच को लेकर बीसीसीआई से जवाब मांगा है। इस मामले पर बीसीसीआई ने अपनी बात आईसीसी तक पहुंचा दी है। बोर्ड ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आईसीसी के कंसलटेंट पिच बनाने के समय मौजूद रहते हैं। उनके निर्देश पर ही सारे काम होते हैं। वही बताते हैं कि किस मैदान पर किस पिच का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी का नियम
आईसीसी ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है जिसके मुताबिक, नॉकआउट मैच नई पिचों पर खेले जाने चाहिए। आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में एकमात्र शर्त यह है कि जिन स्थानों को मैच की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई है, वे उस मैच के लिए सर्वोत्तम संभव पिच उपलब्ध कराएंगे।


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का आया बयान
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पिच विवाद पर बयान देकर सबकी बोलती बंद कर दी है। उन्होंने कहा, ''जाहिर तौर पर आईसीसी के पास एक स्वतंत्र पिच क्यूरेटर है जो इसका प्रबंधन करता है। मुझे यकीन है कि वे यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि यह दोनों टीमों के लिए उचित हो। अब तक इस टूर्नामेंट में मैंने कोई समस्या नहीं देखी है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed