फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Champions Trophy Final: India vs New Zealand last six ODIs, Head to Head records stats ICC Knockouts

IND vs NZ Stats: न्यूजीलैंड से पिछले छह वनडे जीत चुका भारत, ICC टूर्नामेंट्स में बराबरी की टक्कर, देखें आंकड़े

Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर थोड़ी बढ़त हासिल है। दोनों के बीच कुल 119 मुकाबलों में से भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि ब्लैककैप्स को 50 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है।

विज्ञापन
IND vs NZ Champions Trophy Final: India vs New Zealand last six ODIs, Head to Head records stats ICC Knockouts
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आठ साल बाद खेले जा रहे इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए दोनों ही टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। 2017 में जब यह टूर्नामेंट पिछली बार खेला गया था तो पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में पहुंच गई, लेकिन इस बार विपक्षी टीम अलग है। भारत लगातार तीन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड को एक ही ग्रुप में रखा गया था। ग्रुप स्टेज में जब दोनों की भिड़ंत हुई थी तो भारत ने 44 रन से जीत हासिल की थी। दोनों के बीच पिछले छह वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया ने लगातार छह जीत हासिल की है। यह सिलसिला 18 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। सेमीफाइनल में भारत ने वनडे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर चार विकेट की जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, जबकि ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाले 2000 के विजेता न्यूजीलैंड ने लाहौर में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले 10 वनडे मैचों के परिणाम
मैच परिणाम स्थान तारीख
1 भारत 44 रन से जीता दुबई (DICS) 2 मार्च 2025
2 भारत 70 रन से जीता वानखेड़े 15 नवंबर 2023
3 भारत 4 विकेट से जीता धर्मशाला 22 अक्तूबर 2023
4 भारत 90 रन से जीता इंदौर 24 जनवरी 2023
5 भारत 8 विकेट से जीता रायपुर 21 जनवरी 2023
6 भारत 12 रन से जीता हैदराबाद 18 जनवरी 2023
7 बेनतीजा क्राइस्टचर्च 30 नवंबर 2022
8 बेनतीजा हैमिल्टन 27 नवंबर 2022
9 न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता ऑकलैंड 25 नवंबर 2022
10 न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता माउंट माउंगानुई 11 फरवरी 2020

IND vs NZ Champions Trophy Final: India vs New Zealand last six ODIs, Head to Head records stats ICC Knockouts
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल - फोटो : Twitter
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर थोड़ी बढ़त हासिल है। दोनों के बीच कुल 119 मुकाबलों में से भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि ब्लैककैप्स को 50 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है। सात मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स में बराबरी की टक्कर रही है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों 12 बार आमने-सामने आ चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने छह-छह मैच जीते हैं। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में दो मैचों में भारत और न्यूजीलैंड ने एक-एक मैच जीता है।

भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल तक का सफर
भारत और न्यूजीलैंड पहले ही ग्रुप चरण में एक बार आमने-सामने हो चुके हैं, जहां भारत ने 44 रन से  जीत हासिल की थी। इसके अलावा टीम इंडिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को छह-छह विकेट से हराया था। इसके बाद मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से शिकस्त दी थी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने ग्रुप चरण में भारत से मिली हार के बाद जोरदार वापसी की थी। इसके अलावा कीवियों ने पाकिस्तान को 60 रन और बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 रन की जीत दर्ज की। 



यूएई में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह में से पांच मैच जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज के बाद यह दूसरी भिड़ंत होगी।  भारत ने हाल के मैचों में भी न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाया है। भारत ने दोनों टीमों के बीच पिछले छह वनडे में जीत हासिल की है। इस दौरान टीम इंडिया ने कीवियों को हैदराबाग, रायपुर, इंदौर, धर्मशाला, वानखेड़े और दुबई में हराया है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पिछला वनडे 25 नवंबर 2022 को जीता था। तब ऑकलैंड में कीवियों ने भारतीय टीम को सात विकेट से हराया था।

IND vs NZ Champions Trophy Final: India vs New Zealand last six ODIs, Head to Head records stats ICC Knockouts
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल - फोटो : Twitter
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का इतिहास
यह दूसरी बार होगा जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ेंगे। इससे पहले साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को खिताबी मुकाबले में चार विकेट से हराकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था। ब्लैक कैप्स उस उपलब्धि को दोहराना चाहेगा, जबकि भारत उस नुकसान का बदला लेने के लिए उत्सुक होगा। तब नैरोबी में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 264 रन बनाए थे। कप्तान सौरव गांगुली ने 117 रन, सचिन तेंदुलकर ने 69 रन की पारी खेली थी। जवाब में स्टीफन फ्लेमिंग की न्यूजीलैंड टीम ने 49.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। क्रिस केयर्न्स ने नाबाद 102 रन और क्रिस हैरिस ने 46 रन की पारी खेली थी। रोजर ट्वोज ने 31 रन और नाथन एसल ने 37 रन बनाए थे।

IND vs NZ ODI में टॉप रन-स्कोरर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में 1700 रन पूरे करने वाले तेंदुलकर के बाद दूसरे बल्लेबाज बनने के लिए विराट को सिर्फ 44 रन की जरूरत है। तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 94 रन चाहिए।
  • सचिन तेंदुलकर (भारत): 42 मैचों में 1750 रन (5 शतक, 8 अर्धशतक)
  • विराट कोहली (भारत): 35 मैचों में 1656 रन (5 शतक, 10 अर्धशतक) 
  • रॉस टेलर (न्यूज़ीलैंड): 35 मैचों में 1385 रन (3 शतक, 8 अर्धशतक)

IND vs NZ ODI में टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज
  • जवागल श्रीनाथ (भारत): 30 मैचों में 51 विकेट
  • टिम साउथी (न्यूजीलैंड): 25 मैचों में 38 विकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed